साहिबगंज कॉलेज के आदेशपाल की डूबने से मौत
बरहड़वा थाना अन्तर्गत रेलवे कलपोखर में स्नान करने गए एक 35 वषीय युवक कि अचानक तबीयत खराब हो जाने से स्थिति गंभीर हो गई। इलाज के लिए साहिबगंज ले जाने के क्रम मे उसकी मृत्यु हो गई।मिली जानकारी के अनुसार रूलवे कलोनी निवासी स्व0 महेंद्र भगत का पुत्र विकास भगत रेलवे कलपोखर मे शुक्रवार कि दोपहर मे स्नान करने गया था। जहाँ उसे अचानक मिर्गी का दोरा पडा। तालाब मे मौजूद लोगो द्वारा उसे घर ले जाया गया।घर पर उसकि तबीयत ओर ज्यादा खब
बरहड़वा (साहिबगंज) : रेलवे कलपोखर में स्नान करने गए साहिबगंज कॉलेज के आदेशपाल विकास कुमार (35) की शुक्रवार दोपहर डूबने से मौत हो गई।
रेलवे कॉलोनी निवासी स्व. महेंद्र भगत का पुत्र विकास कुमार रेलवे कलपोखर में शुक्रवार दोपहर स्नान करने गया था। वहां उसे अचानक मिर्गी का दौरा पड़ा। इससे वह डूबने लगा। वहां मौजूद लोग उसे उठाकर घर ले गए। वहां उसकी स्थिति और बिगड़ गई। इसके बाद आनन-फानन में इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरहड़वा लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद साहिबगंज रेफर कर दिया। वहां ले जाने के क्रम मे रास्ते में उसकी मौत हो गई। उसकी मौत से घर पर मातम पसरा हुआ है।
बताया जाता है कि उसके पिता महेंद्र भगत बीएसके कॉलेज बरहड़वा में लिपिक के पद पर कार्यरत थे। उनकी असमय मौत हो गई थी। अनुकंपा के आधार पर उसकी नियुक्ति साहिबगंज कॉलेज में आदेशपाल के पद पर हुई थी। डॉ. रंजीत सिंह ने कहा कि यह घटना काफी दुखद है।