Sahebganj Crime: नाबालिग से खेत में सामूहिक दुष्कर्म का प्रयास, हिरासत में आरोपी
Sahebganj Crime राजमहल थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार देर शाम एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म की कोशिश की गई। लड़की शौच के लिए घर से बाहर खेत की ओर गई थी तभी कुछ युवकों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म का प्रयास किया।
राजमहल, संवाद सहयोगी। झारखंड के साहेबगंज स्थित राजमहल थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार देर शाम एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म की कोशिश की गई। लड़की शौच के लिए घर से बाहर खेत की ओर गई थी तभी कुछ युवकों ने उसे दबोच लिया और उसे उठाकर एक खेत में ले गए। इस दौरान एक युवक दुष्कर्म करने लगा कि तभी किशोरी के चीखने की आवाज सुनकर कुछ लोग वहां पहुंच गए। इसके बाद सभी आरोपी उसे छोड़कर वहां से भाग खड़े हुए। इसके बाद रात में ही थाने को सूचना दी गई, जिसपर कार्रवाई करते हुए कुछ युवकों को पुलिस द्वारा हिरासत में लेकर उनसे थाने में पूछताछ की जा रही है।
नशे में थे आरोपी
किशोरी अपने स्वजनों के साथ थाने में पहुंची है। पुलिस प्राथमिकी की प्रक्रिया में जुटी हुई है। इसके बाद किशोरी को मेडिकल जांच के लिए भेजा जाएगा। सूत्रों की मानें तो रविवार की शाम कुछ युवक माता सरस्वती की प्रतिमा के विसर्जन के लिए निकले थे। इसी क्रम में नशे का सेवन भी किया। लौटने के क्रम में सड़क किनारे किशोरी मिल गई जिसे उठाकर ले गए।
जांच में जुटी पुलिस
राजमहल एसडीपीओ यज्ञ नारायण तिवारी ने बताया कि कुछ युवकों ने एक किशोरी के साथ दुष्कर्म की कोशिश की। एक युवक ने दुष्कर्म किया भी तभी शोर होने पर सभी युवक किशोरी को छोड़कर भाग गए। फिलहाल, पुलिस द्वारा मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है।
Jharkhand: रांची के बढ़मू में पुलिस और उग्रवादियों की बीच मुठभेड़, सौ राउंड से अधिक चली गोलियां