टीबी की रोकथाम में सहिया की भूमिका अहम
सिविल सर्जन कार्यालय स्थित सभागार में मंगलवार को प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में सिविल सर्जन डा. डीएन सिंह मुख्य रूप से मौजूद थे। यह शिविर चार दिनों तक चलेगी। प्रशिक्षण शिविर के पहले दिन बोरियो व मंडरों के बीटीटी व सहिया शामिल हुए। प्रशिक्षण शिविर में डीपीसी अनिमा किस्कू ने सहियाओं को टीवी से संबंधित कई जानकारियां दी। कहा कि टीवी रोक थाम को सफल बनाने के लिए सहिया की भूमिका अहम होती है। सहिया को टीवी कार्यक्रम में हुए बदलाव के बारे में भी ब
साहिबगंज: सिविल सर्जन कार्यालय स्थित सभागार में मंगलवार को प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इसमें सिविल सर्जन डॉ. डीएन सिंह मुख्य रूप से मौजूद थे। प्रशिक्षण शिविर के पहले दिन बोरियो व मंडरों के बीटीटी व सहिया शामिल हुए। डीपीसी अनिमा किस्कू ने सहियाओं को टीबी से संबंधित कई जानकारियां दी। कहा कि टीबी की रोकथाम को सफल बनाने के लिए सहिया की भूमिका अहम होती है। सहिया को टीबी कार्यक्रम में हुए बदलाव के बारे में भी बताया गया। टीबी मरीजों को दी जाने वाले प्रोत्साहन राशि के बारे में भी विस्तार से बताया गया। डीपीसी से प्रशिक्षण प्राप्त सहियाओं को अपने अपने कलस्टर में बैठक कर लोगों को टीबी के बारे में जानकारी देने को कहा। इसके पूर्व सिविल सर्जन ने मलेरिया उन्मूलन को लेकर स्वास्थ्य कर्मियों के साथ बैठक की। सिविल सर्जन ने कहा कि क्षेत्र में डीडीटी का छिड़काव कराएं। काम में तेजी लाएं। जो लक्ष्य मिला है उसे समय पर पूरा करें। किये कार्य का प्रतिदिन रिपोर्ट कार्यालय में जमा करे। इस मौके पर कई स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे।