बारिश के पानी का संरक्षण जरूरी
जल संचयन को लेकर जिला प्रशासन व दैनिक जागरण के संयुक्त प्रयास से गुरूवार को बोरियो स्थित उत्क्रमिक उच्च विद्यालय सौती चौकी पांगडो स्कूल में जल संरक्षण पर जागरूकता अभियान चलाया गया। जिसमें स्कूल के छात्रों को जल की महत्ता पर प्रकाश डाला गया। आरंभ में प्राध्यापक ने स्कूल में जल संरक्षण को लेकर जागरूक करने के उद्?देश्य से जल सेना का गठन किया।
साहिबगंज : दैनिक जागरण की पहल पर गुरुवार को बोरियो स्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय सौती चौकी पांगडो स्कूल में जल संरक्षण पर जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान जागरण जल सेना का भी गठन किया गया, जो जल संरक्षित करने के लिए स्कूली बच्चों व ग्रामीणों को जागरूक करेगा। शिक्षिका शारदा कुमारी ने बताया कि जल ही जीवन है। यह हमारे लिए उतना ही जरूरी है, जितना सांस लेने के लिए हवा। वर्तमान समय में हमारे सामने जल संकट सबसे बड़ी समस्या है। इसके समाधान के लिए हम सभी को जागरूक होकर जल संरक्षण पर जोर देना चाहिए। शिक्षक अमेंद्र कुमार सिन्हा ने बताया कि धरती के भीतर जलस्तर घटता जा रहा है। प्रधानाध्यापक चंपक दत्ता न कहा आज हमारे सामने जल संकट सबसे बड़ी समस्या बन कर उभरकर आए है। जल की व्यर्थ बर्बादी जल संकट का सबसे बड़ा कारण है। इससे बचने के लिए हमें जल का संरक्षण करने की जरूरत है। शॉकपिट, डोभा, तालाब, घर में बहता पानी, वर्षा का पानी आदि को रिचार्ज कर जल संचयन कर सकते हैं। बाद में जागरण जलसेना, शिक्षक व छात्रों को जल संचयन की शपथ दिलाई। मौके पर शिक्षक सुमन झा, भैरव मुर्मू, प्रभावती देवी, अनुजा सिंह, सुस्मिता सोरेन, लीली मुर्मू, अजय कुमार ठाकुर आदि उपस्थित थे।
---------
विद्यालय में गठित जल सेना
छात्र का नाम कक्षा स्थान
नवाब अंसारी 10 छोटी मदनशाही
अर्जुन उरांव 10 छोटर तेतरिया
करण मंडल 9 सौतीचौकी पांगडो
कंतु रविदास 9 सौती चौकी पांगडो
सुरैया परवीन 10 बड़ा मदनशाही
मधुवाला कुमारी 10 सौतीचौकी पांगडो
अनिता कुमारी 9 सौती चौकी खुटहड़ी
पूजा स्मृति 9 सौती चौकी खुटहड़ी