आज राजमहल में सभा को संबोधित करेंगे राहुल गांधी
बुधवार को डीआईजी राजकुमार लाकड़ा ने भारती य राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के आज गुरूवार को राजमहल मटियाल स्थित चरवाहा मैदान में आगमन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में श्री लाकड़ा ने उपस्थित एसडीपीओ कृष्ण कुमार महतो को सुरक्षा को लेकर किसी भी प्रकार की कोताही नही बरतने का निर्देश दिया। इस
संवाद सहयोगी, राजमहल (साहिबगंज) : कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी गुरुवार को झामुमो प्रत्याशी केताबुद्दीन शेख के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। यह चुनावी सभा राजमहल प्रखंड कार्यालय के समीप स्थित चरवाहा विद्यालय मैदान में दोपहर डेढ़ बजे होगी। कार्यक्रम के दौरान की गई सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए बुधवार को डीआइजी राजकुमार लकड़ा यहां पहुंचे। डीआइजी ने उपस्थित एसडीपीओ कृष्ण कुमार महतो को सुरक्षा को लेकर किसी भी प्रकार की कोताही नहीं बरतने का निर्देश दिया। इस क्रम में उन्होंने मंच, मंच के सामने स्थित सुरक्षा घेरा, हेलिपैड आदि को देखा। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के आगमन पर झामुमो एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है। झामुमो प्रत्याशी केताबुद्दीन शेख के पक्ष में चुनाव प्रचार करने और राजमहल स्थित चरवाहा मैदान में जनसभा को संबोधन करने को लेकर पार्टी तैयारी लगभग पूरी की जा चुकी है। प्रत्याशी केताबुद्दीन शेख ने बताया कि राजमहल में करीब 20 मिनट तक लोगों को संबोधित करेंगे। उन्होंने बताया कि उनके आगमन का समय दोपहर के 12 बजे का है। राहुल गांधी के साथ झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन व पूर्व मंत्री सुबोधकांत सहाय भी रहेंगे। महागठबंधन कार्यकर्ता कार्यक्रम को एतिहासिक बनाने में जुटे हैं। आगमन को लेकर पुलिस प्रशासन द्वारा व्यापक तैयारी की गई है। चरवाहा विद्यालय के मैदान में ही एक किनारे हेलीपैड बनाया गया है।