धूमधाम से मनाई गई गणिनाथ जयंती
बरहड़वा ( साहिबगंज): बरहड़वा प्रखंड अंतर्गत नया टोला निवासी अशर्फी साह के आवास पर शनिव
बरहड़वा ( साहिबगंज): बरहड़वा प्रखंड अंतर्गत नया टोला निवासी अशर्फी साह के आवास पर शनिवार को धूमधाम के साथ गणिनाथ जयंती मनाई गई। बाबा गणिनाथ की प्रतिमा स्थापित कर भव्य रूप से पूजा अर्चना की गई। पुरोहित देवेंद्र कुमार पांडे द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा अर्चना कराई गई। इसमें अखिल भारतीय मध्यदेशीय समाज के सैकड़ों की संख्या में गणिनाथ श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना की। भक्ति जागरण का भी आयोजन किया गया। पाकुड़ से आए हुए भक्ति जागरण म्यूजिकल ग्रुप के द्वारा एक से एक भक्ति गीत प्रस्तुत किए गए। अशर्फी साह के द्वारा भंडारा का भी आयोजन किया गया। अशर्फी साह ने बताया कि 15 वर्षो से उनके आवास पर गणिनाथ महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम को सफल बनाने में दीनानाथ साह, हरेंद्र साह, अर¨वद साह, आशीष कुमार, प्रयाग कुमार आदि मौजूद थे।