जनसंख्या वृद्धि पर नियंत्रण जरूरी
विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर गुरूवार को जिला मुख्यालय समेत विभिन्न प्रखंडों में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला मुख्यालय स्थित सदर अस्पताल परिसर में स्वास्थ विभाग द्वारा परिवार स्वास्थ मेला पखवार का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उदघाटन उपनिदेशक अम्बिका प्रसाद मंडल सिविल सर्जन डा. दिनेश मुर्मू डीएस डीएन सिंह द्वारा दीप जला कर किया गया। सभी अतिथियों को स्वास्थ कर्मियों द्वारा गुलदस्ता देकर सम्मानि किया गया। इस मौकेपर उपनिदेशक ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि देश में लगातार जनसंख्या बढ़ रही है। जिस पर अंकुश लगना अति आवश्यक है। लगातार बढ़ जनसंख्या के कारण लोगों को कई प्रकार की
साहिबगंज : विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर गुरुवार को जिला मुख्यालय समेत विभिन्न प्रखंडों में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला मुख्यालय स्थित सदर अस्पताल परिसर में परिवार स्वास्थ्य मेला पखवारा का शुभारंभ किया गया। उद्घाटन उपनिदेशक अंबिका प्रसाद मंडल, सिविल सर्जन डा. दिनेश मुर्मू, डीएस डीएन सिंह ने दीप जला कर किया। अतिथियों को स्वास्थ्य कर्मियों ने गुलदस्ता देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर उपनिदेशक ने कहा कि देश में लगातार जनसंख्या बढ़ रही है जिस पर अंकुश लगाना अति आवश्यक है। लगातार जनसंख्या में वृद्धि होने के कारण लोगों को कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जनसंख्या में कारण ही सभी लोगों को योजनाओं का उचित लाभ नहीं मिल पा रहा है। यदि इसी प्रकार जनसंख्या बढ़ती रही तो आने वाले दिनों में हर क्षेत्र में लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। जनसंख्या नियंत्रण में रोक लगाने के लिए सभी लोगों का सहयोग आवश्यक है। सिविल सर्जन ने कहा कि जनसंख्या पर अंकुश नहीं लगाया गया तो लोगों को सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं को लाभ नहीं मिल पाएगा। सिविल सर्जन ने सभी को छोटा परिवार सुखी परिवार की नसीहत दी। वहीं सहियाओं को इस काम में आगे बढ़ कर लोगों को जागरूक करने तथा नसबंदी व बंध्याकरण के लिए प्रेरित करने को कहा। कहा कि प्रत्येक सहिया लोगों को समझा बुझा कर कम से कम एक-एक व्यक्ति का बंध्याकरण व नसबंदी कराने जरूर कराएं। डीपीएम राजीव कुमार ने सभी चिकित्सा प्रभारी, एएनएम व सहिया से शत प्रतिशत लक्ष्य को पूरा करने का अनुरोध किया। इस मौके पर डा. मोहन पासवान, डा. चमन कुमार, डीपीसी प्रवीण कुमार, लोरेंस तिर्की, लवली सिंह आदि मौजूद थे।
बरहड़वा : जनसंख्या नियंत्रण दिवस के अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरहड़वा में परिवार स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया। शुभारंभ बीसीओ हबीबुर रहमान, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. केडी मुर्मू और पूर्व प्रभारी डॉ. केके सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया। इस दौरान स्वास्थ्य केंद्र परिसर में शिविर लगा कर लोगों को जनसंख्या नियंत्रण की जानकारी दी गई। डॉ. केडी मुर्मू ने जनसंख्या नियंत्रण के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी एवं कहा कि अगर कोई पुरुष नसबंदी कराता है तो उन्हें तीन हजार रुपए और महिला को दो हजार रुपया प्रोत्साहन राशि के रूप में दिया जाता है। इस मौके पर बीटीओ कामेश कुमार, डॉ. रिसव कुमार, एएनएम सुनीता कुमारी, कलालती देवी, सहिया मीना देवी, सारथी हेम्ब्रम, कृपासिधु रजक आदि मौजूद थे।
तालझारी : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तालझारी में जनसंख्या नियंत्रण पखवारा मेला का शुभारंभ गुरुवार को प्रभारी डॉ रंजन कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया। कहा कि जनसंख्या नियंत्रण मेले में उपस्थित लोगों को जनसंख्या नियंत्रण के बारे में जानकारियां दी गई। डॉ रंजन कुमार ने बताया कि यह पखवारा 24 जुलाई तक चलाया जाएगा। डॉ. अनुज कुमार ने कहा कि जनसंख्या स्थिरीकरण की आवश्यकता एवं इससे होने वाले दूरगामी लाभ के प्रति आम जागरूकता बहुत आवश्यक है। मौके पर स्वास्थ्य समिति के सभी वरीय पदाधिकारी डॉ अनुज कुमार, डॉ रवि कुमार, प्रताप कुमार, राजेंद्र कुमार, सुरेश कुमार, महेंद्र कुमार उपस्थित रहेंगे।
जनसंख्या दिवस पर नहीं दिखी लोगों की संख्या
साहिबगंज : एक ओर जहां देश में लगातार बढ़ रही जनसंख्या चिता का विषय बनती जा रही है वहीं गुरुवार को जनसंख्या दिवस पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा सदर अस्पताल में आयोजित कार्यक्रम लोगों की संख्या काफी कम रही। इससे स्पष्ट हो गया कि स्वास्थ्य विभाग जनसंख्या नियंत्रण को लेकर कितना चितित है। वैसे स्वास्थ्य विभाग द्वारा कार्यक्रम की खानापूर्ति तो कर ली गई लेकिन इसका फायदा लोगों को मिलता नहीं दिख रहा है। जब लोगों को खास कर इस कार्यक्रम में अहम भूमिका निभाने वाली सहिया को जब मौजूदगी नहीं के बराबर रही तो फिर इसका लाभ कैसे मिलेगा। जाहिर है कार्यक्रम के लिए प्रचार प्रसार नहीं किया गया। इस वजह से लोग नहीं पहुंचे।