संजय यादव हत्याकांड में पुलिस जांच तेज
तालझारी (साहिबगंज) : संजय यादव हत्याकांड में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। राजमहल पुलिस ने नामजद आरोपि
तालझारी (साहिबगंज) : संजय यादव हत्याकांड में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। राजमहल पुलिस ने नामजद आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह छापेमारी कर रही है। बता दें कि मंगलवार सुबह आठ बजे सरकंडा निवासी संजय यादव की हत्या गंगा नदी के सरकंडा घाट पर बाइक पर सवार पांच अपराधियों ने कर दी थी। इस मामले में परिवार वालों ने गांव के ही उन चार लोगों को नामजद किया था जो संजय यादव के बड़ी भाई जीवा यादव की वर्ष 2005 में हुई हत्या के मामले में आरोपित बनाए गए थे। चारों को हाई कोर्ट ने इस मामले में चारों को बरी कर दिया गया था। संजय यादव पत्थर व्यवसाय से भी जुड़ा हुआ था। पुलिस को शक है कि पत्थर व्यवसाय के विवाद में भी इस घटना को अंजाम दिया जा सकता है।
उधर मृतक संजय यादव की पत्नी चंदना देवी, उनके पुत्र अमित कुमार व प्रताप कुमार ने बताया कि संजय यादव पत्थर का व्यवसाय नहीं करता था। वे घटना के समय सरकंडा के गंगा घाट पर गिट्टी के ढेर पर बैठे हुए थे, न कि नाव पर गिट्टी पर लोड नहीं करा रहे थे बल्कि दियारा में कलाई की खेती देखने के लिए जाने के लिए गंगाघाट पर नाव का इंतजार कर रहे थे। गुरुवार को अपनी चुप्पी तोड़ते हुए चंदना देवी ने पत्रकारों से कहा कि संजय यादव मूलत: किसान थे और खेती करते थे। परिवार के जीविकोपार्जन का मुख्य व्यवसाय खेती है और फसल से ही जीवन-यापन के सभी आवश्यकताओं की पूर्ति की जाती है। इस संदर्भ में राजमहल थाना प्रभारी चंदन कुमार ने कहा कि मामले में गंभीरतापूर्वक छानबीन चल रही है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।