रिफ्यूजी कॉलोनी में मिला विषैला सांप
जासं साहिबगंज रिफ्यूजी कॉलोनी के रवि चटर्जी के बगीचा में शुक्रवार की सुबह एक रसेल वाइ
By JagranEdited By: Published: Fri, 28 May 2021 08:02 PM (IST)Updated: Fri, 28 May 2021 08:02 PM (IST)
जासं, साहिबगंज : रिफ्यूजी कॉलोनी के रवि चटर्जी के बगीचा में शुक्रवार की सुबह एक रसेल वाइपर (विषैला सांप) पौधे पर चढ़ा हुआ मिला। डीएफओ मनीष तिवारी को फोन पर सूचित किया गया। उन्होंने टीम को भेजा। जितेन्द्र कुमार करीब पांच फीट लंबा एक रसेल वाइपर (बोड़ा) को पकड़ कर अपने साथ ले गए। इन्होंने कहा कि यह एक बहुत ही विषैला सांप है। सांप को उद्धार करने के बाद ये लोग इसे जन विहीन स्थान पर जंगल में छोड़ देते हैं। सांप प्राणी जगत के संतुलन में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसे मारना हमारे लिए नुकसानदायक है। नेताजी सुभाष कॉलोनी के लोगों ने डीएफओ की कार्रवाई की प्रशंसा की।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें