Move to Jagran APP

बढ़ती महंगाई भाजपा सरकार की विफलता

शहर के अभिनव श्री होटल में काग्रेंस पार्टी की ओर प्रेस काफ्रेंस किया गया। जिसमें महिलाओं के साथ हो रहे अत्याचार व दुष्कर्म की बढ़ती घटना पर खेद व्यक्त किया।

By JagranEdited By: Published: Sat, 22 Sep 2018 07:43 PM (IST)Updated: Sat, 22 Sep 2018 07:43 PM (IST)
बढ़ती महंगाई भाजपा सरकार की विफलता
बढ़ती महंगाई भाजपा सरकार की विफलता

संस, साहिबगंज : कांग्रेस महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अनिता देवी ने कहा कि वर्तमान सरकार महिलाओं के साथ हो रहे अत्याचार को रोकने में पूरी तरह से विफल रही है। महिलाओं पर अत्याचार काफी बढ़ा है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष अनुकूल चंद्र मिश्रा ने कहा कि भाजपा के शासनकाल में मंहगाई व भ्रष्टाचार चरम पर है। यह सरकार की विफलता को उजागर करता है। बढ़ती मंहगाई से राज्य व देश की जनता त्रस्त हो गयी है। लोग अब भाजपा के शासन से उबने लगे हैं। लोग चुनाव जैसे सही समय का इंतजार कर रहे हैं। आगामी चुनाव में देश की जनता भाजपा को सबक सिखाएगी। कहा कि लोगों का लगाव कांग्रेस की बढ़ा है, क्यों कि लोग भाजपा शासन से त्रस्त हो चुके है। दोनों नेता शहर के एक होटल में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इस मौके पर पार्टी के पूनम चौरसिया भी उपस्थित थीं।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.