जीडीपी विकास व खुशहाली का मापदंड नहीं : गोविदाचार्य
जागरण संवाददाता साहिबगंज राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक व भारतीय जनता पार्टी क
जागरण संवाददाता, साहिबगंज: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक व भारतीय जनता पार्टी के थिक टैंक कहे जाने वाले के एन गोविदाचार्य का मंगलवार को साहिबगंज स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कार्यालय माधव निकेतन में पहुंचे। यहां उनका अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर मंच पर विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. रामजन्म मिश्र, संघ के विभाग संघचालक विजय कुमार व जिला संघचालक डॉ. राजकुमार उपस्थित थे।
पवन श्रीवास्तव ने जन जीवन पर वैश्विकरण का प्रभाव विषय पर आयोजित संगोष्ठी का विषय प्रवेश कराया। स्वागत डॉ सुरेंद्रनाथ तिवारी ने दिया। भाजपा से अध्ययन अवकाश में चल रहे वरिष्ठ नेता के एन गोविदाचार्य एक सप्ताह के अध्ययन यात्रा के क्रम में साहिबगंज आए। एक सितंबर को देवप्रयाग से यात्रा आरम्भ किया जो दो अक्टूबर को गंगा सागर में समाप्त होगा। इस बीच वे गंगा नदी के तट पर सभी राज्यों व जिलों में जनजीवन, समाज जीवन, राष्ट्रजीवन, संस्कृति पर वैश्वीकरण के प्रभावों का अध्ययन करेंगे। गोविदाचार्य ने कहा कि जीडीपी विकास और खुशहाली का मापदंड नहीं है। यह बाजार वाद का मापदंड है। वैश्वीकरण व बाजार वाद से अपराध, बेरोजगारी, प्रदूषण-गंदगी व नारी के प्रति उपभोक्तावादी प्रवृति में वृद्धि हुई है। देश के छह लाख गांव में से अस्सी हजार शहरों में समा चुके हैं। भाजपा के वरिष्ठ नेता बजरंगी प्रसाद यादव ने शाल व नारियल फल भेंट कर उन्हें सम्मानित किया। उनके सहयात्रियों में जीवकांत झा, संजय शर्मा, मुकेश त्यागी, अरविद त्यागी सहित सभी लोगों को गंगाजल पत्र देकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ नेतागण गणेश तिवारी, कमल भगत, भाजपा युवा मोर्चा के सुनील सिंह, रास्वसे संघ के विभाग व्यवस्था प्रमुख नितेश कुमार, जिला कार्यवाह सुनील कुमार, जिला प्रचारक बिगेन्द्र कुमार, जिला व्यवस्था प्रमुख रंजीत कुमार वर्मा, गणमान्य नागरिकों में डॉ विजय कुमार, डॉ देवब्रत, जिला विधिज्ञ संघ के अध्यक्ष प्रेमनाथ तिवारी, प्रो. कमल महावर सहित अनेक लोग उपस्थित थे। धन्यवाद ज्ञापन भगवती रंजन पांडेय ने किया।