जरूर करें अपने वोट का प्रयोग
संवाद सहयोगी तालझारी (साहिबगंज) प्रखंड के सभी बूथों पर सोमवार को राष्ट्रीय मतदाता दिवस
संवाद सहयोगी, तालझारी (साहिबगंज) : प्रखंड के सभी बूथों पर सोमवार को राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया गया। सभी बीएलओ ने अपने अपने बूथ पर मतदाताओं को शपथ दिलाई। उत्क्रमित मध्य विद्यालय बाकुड़ी स्थित बूथ पर बीडीओ साइमन मरांडी ने कहा कि वोट बहुत अमूल्य है। इसका प्रयोग जरूर करें। अपनी शक्ति को पहचाने और अपने हक के लिए मतदान अवश्य करें। मौके पर विद्यालय के मिनी सेट मुर्मू, रोनू कुमारी, नवो कुमार, सकलदेव रविदास, एबीगेल मरांडी, नवनीत कुमार, अभिमेलेक मरांडी, चरण हांसदा, इसरानी बेसरा आदि थे। नेहरू युवा केंद्र संगठन साहिबगंज की ओर से तालझारी प्रखंड के छात्र युवा संघ क्लब में राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया गया। तालझारी प्रखंड के नेशनल यूथ कार्डिनेटर ओमल कुमार मंडल ने 18 वर्ष से ऊपर के युवाओं को शपथ दिलाई। मौके पर क्लब अध्यक्ष सूरज गुप्ता, कोषाध्यक्ष सूरज कुमार यादव, नीरज पंडित, मदन कुमार, किशोर पासवान, धीरज कुमार यादव आदि उपस्थित थे।
कोटालपोखर : बरहड़वा प्रखंड मुख्यालय सहित प्रखंड के कुल 161 मतदान केंद्रों पर मतदाताओं को मतदान की शपथ दिलाई गई। प्रखंड कार्यालय परिसर में बीडीओ अल्फ्रेड मुर्मू की उपस्थिति में मतदाताओं ने शपथ ली। प्लस टू उच्च विद्यालय बरहड़वा में प्रभारी प्रधानाध्यापक चिरंजी लाल की मौजूदगी में बूथ केंद्र संख्या 36, 37, 38 एवं 39 के बीएलओ एसएन झा, बबीता कुमारी, रेखा देवी एवं अंजुरा बेगम ने मतदाताओं को शपथ दिलायी। मयूरकोला में सुभाष तिवारी, रूबी मंडल, ढाटापाड़ा में पुतुल देवी आदि ने शपथ दिलाई।
मतदाताओं को दिलाई शपथ
संवाद सहयोगी, उधवा (साहिबगंज) : राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर सोमवार को उधवा प्रखंड कार्यालय परिसर में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। बीडीओ राजेश एक्का ने मतदाताओं को शपथ दिलाई। मौके पर बीपीओ अभिषेक आनंद, गगन बापू, अभिजीत कुमार, बलराम दास, हरिनंदन भगत, भगवान राय, दीपक कुमार साह आदि थे। पश्चिमी उधवा पंचायत में मुखिया मोतीउर रहमान उर्फ मैदुल इस्लाम ने पश्चिमी उधवा पंचायत सचिवालय में 270 मतदाताओं के बीच नये मतदाताओं को मतदाता पहचान पत्र का वितरण किया। मौके पर आंगनबाड़ी केंद्र की सेविका ताहुरा खातून, बीआरपी मंझारुल हक आदि थे।
बोरियो : राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर सोमवार को बीडीओ दयानंद कारजी व सीओ महेंद्र मांझी ने संयुक्त रूप से प्रखंड व अंचल कर्मियों को शपथ दिलाई। मौके पर बीपीओ शंकर कुमार, जयशंकर मिश्रा, समन्वयक मनीष कुमार, सीआइ मो. फारूख, पंस मोतीलाल, संतलाल साह, प्रीतम कुमार, शक्ति रजक, प्रधान सहायक अशोक दास, महिला पर्यवेक्षिका स्टॉकलिका आदि थे।