झारखंड के साहिबगंज में बम मारकर महिला की हत्या
Murder of Woman in jharkhand. झारखंड के साहिबगंज में बम मारकर महिला की हत्या का मामला सामने आया है।
By Sachin MishraEdited By: Published: Sun, 02 Jun 2019 11:18 AM (IST)Updated: Sun, 02 Jun 2019 01:42 PM (IST)
साहिबगंज, जेएनएन। जिरवाबाड़ी ओपी थाना क्षेत्र के चानन गांव में शनिवार की रात कुख्यात अपराधी कृष्णा मंडल के भाई विष्णु मंडल ने मुन्ना मंडल की मां सीतामुनि देवी की बम मारकर हत्या कर दी।
मुन्ना मंडल की हत्या भी कृष्णा मंडल ने कर दी थी। कृष्णा मंडल करीब छह माह से जेल में था। पिछले रविवार को इलाज के क्रम में रिम्स रांची ले जाने के दौरान पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था। तभी से एक बार पुन: हत्या का दौर शुरू होने की आशंका जताई जा रही थी।
पहले कृष्णा मंडल व मुन्ना मंडल साथ था। कटिहार में एक आभूषण दुकान में हुई लूट के माल के बंटवारे को लेकर दोनों में विवाद हुआ और कृष्णा मंडल ने मुन्ना मंडल की हत्या कर दी।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें