Move to Jagran APP

कर्मियों की हड़ताल से दम तोड़ रही मनरेगा योजनाएं

उधवा (साहिबगंज) झारखंड राज्य मनरेगा कर्मचारी संघ के आह्वान पर जिले के सभी कर्मी 27 जुला

By JagranEdited By: Published: Sat, 08 Aug 2020 05:25 PM (IST)Updated: Sat, 08 Aug 2020 05:25 PM (IST)
कर्मियों की हड़ताल से दम तोड़ रही मनरेगा योजनाएं
कर्मियों की हड़ताल से दम तोड़ रही मनरेगा योजनाएं

उधवा (साहिबगंज) : झारखंड राज्य मनरेगा कर्मचारी संघ के आह्वान पर जिले के सभी कर्मी 27 जुलाई से हड़ताल पर हैं। इससे मनरेगा योजनाएं दम तोड़ती नजर बा रही है। मनरेगा जॉब कार्ड वाले परिवारों को रोजगार नहीं मिल रहा है।

loksabha election banner

वहीं मनरेगा कर्मियों ने अपनी विभिन्न मांगों के समर्थन में शनिवार को प्रखंड कार्यालय के सामने मनरेगा बीपीओ गगन बापू की अध्यक्षता में धरना प्रदर्शन किया। गगन बापू ने बताया कि संगठन के आह्वान पर सभी मनरेगा बीपीओ, कंप्यूटर सहायक, कनीय अभियंता तथा रोजगार सेवक हड़ताल पर तब तक डटे रहेंगे जब तक सरकार उनकी मांगों का हल नहीं कर देती है। उन्होंने कहा कि सरकार के आला अधिकारियों के दबाव तथा मनरेगा कर्मचारी संघ की हड़ताल को विफल करने के लिए उन योजनाओं में लेवर डिमांड कर रही है। इन योजनाओं में मानसून के समय रोक लगा दी गई थी। ऐसी योजनाओं पर ग्रामीण विकास मंत्रालय रांची तथा उप विकास आयुक्त साहिबगंज प्रभात कुमार बरदियार द्वारा भी 22 जुलाई से रोक लगायी गई है। ऐसी योजनाओं के संबंध में किए गए लेवर डिमांड पर खेद प्रकट किया गया था। साहिबगंज जिला जहां बाढ़ प्रभावित क्षेत्र है वहां डोभा, तालाब व कूप निर्माण की योजनाओं के लिए भी काम को चालू दिखाया जाना सरकार का हताशा को प्रदर्शित करता है। धरना प्रदर्शन में बीपीओ अभिषेक आनंद, रोजगार सेवक जावेद अंसारी, महताब आलम, रामप्रसाद चौधरी, सुधाकर कर्मकार, सुकृति मंडल, हाफीजुर रहमान, महफुज आलम, दीपनारायण मंडल, बबलू मंडल, नवाजीश करीम, मोदस्सर हुसैन, अशरफ अली, नवाजीश करीम, सुधाकर कर्मकार आदि थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.