बरहेट में पेड़ गिरने से मिस्त्री की मौत
काम कर घर लौट रहा एतवारी पंडित के उपर पेड़ गिर पड़ा। जिससे एतवारी पंडित की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार ाशनिवार की शाम कुम्हार टोला निवासी एतवारी पंडित(50) मिस्त्री का काम कर घर लौट रहा था। इसी क्रम में आंधी आ जाने के कारण बरहेट थाना क्षेत्र अंर्तगत कुम्हार टोला स्थित गैस गोदाम के समीप एक सूखा पेड़ उसके पर गिर पड़ा। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जख्मी हालत में स्थानीय लोगों द्वारा एतवारी को सामुदायिक स्वास्थ केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सक
बरहेट(साहिबगंज): बरहेट थाना क्षेत्र के कुम्हार टोला स्थित गैस गोदाम के समीप शनिवार शाम को आंधी से सूखा पेड़ काम कर घर लौट रहे एतवारी पंडित पर गिर गया। इसमें वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे आसपास के लोगों ने सामुदायिक स्वास्थ केंद्र में भर्ती कराया, लेकिन यहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। शनिवार की शाम कुम्हार टोला निवासी एतवारी पंडित (50) मिस्त्री का काम कर बाजार से घर लौट रहा था। मृतक के पुत्र नंद किशोर पंडित ने बताया कि आंधी में एक पेड़ उसके पिता के सिर पर गिर गया। जिससे उसकी मौत हो गया। रविवार की सुबह घटना की जानकारी बरहेट पुलिस को मिलने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए साहिबगंज भेज दिया गया। घटना के बाद से मृतक की पत्नी तुला देवी, पुत्र नंद किशोर पंडित, मोहन पंडित, दीपक पंडित व अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।