क्वारंटाइन अवधि पूरा होने पर विदा हुए प्रवासी
साहिबगंज साहिबगंज जिले में कोरोना वायरस से निपटने के लिए राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन कइ
साहिबगंज: साहिबगंज जिले में कोरोना वायरस से निपटने के लिए राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन कई ठोस कदम उठा रहा है।
जिला प्रशासन बाहर से आने वाले प्रवासी श्रमिकों को सुविधाएं दे रहा है। रेड जोन से आए श्रमिकों को प्रशासन द्वारा बनाए गए क्वारंटाइन केंद्र में रखा जा रहा है। उन्हें भोजन रहने की सुविधा व मेडिकल जांच आदि की जा रही है। मंगलवार को अमानत दियारा केंद्र से 14 तथा पंचायत भवन चांदशहर से 3, शिवगादी केंद्र एवं बरहेट से भी प्रवासी श्रमिकों को 14 दिनों की क्वारंटाइन अवधि पूरी हो गई। इन्हें सूखा राशन तथा क्वारंटाइन कार्ड देकर विदा किया गया। इससे पहले उनकी मेडिकल जांच व थर्मल स्क्रीनिग की गई। सभी स्वस्थ और सामान्य पाए गए। उन्हें 14 दिनों के लिए होम क्वारंटाइन में रहने का निर्देश दिया गया। उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हुए घर भेजा गया।
---------
सरकारी क्वारंटाइन सेंटर में घटने लगे प्रवासी
जागरण संवाददाता, साहिबगंज: साहिबगंज जिले में कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए जिले में रेड जोन से आए प्रवासियों को सरकारी क्वारंटाइन केंद्र में रखा जा रहा है। पहले की अपेक्षा अब मजदूरों के आने की संख्या कम हो रही है। जो मजदूर क्वारंटाइन में रह रहे हैं उनके रहने का समय भी पूरा हो गया है। इस वजह से सरकारी क्वारंटाइन में रहने वाले प्रवासियों की संख्या कम हो रही है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक जिले में अब तक 24640 लोग आए हैं। इनमें से 24553 लोगों की जांच मेडिकल टीम की ओर से की गई है। इनमें से 17273 लोगों ने क्वारंटाइन की अवधि पूरी कर ली है। जिला प्रशासन की ओर से ज्यादातर मजदूरों को होम क्वारंटाइन किया गया है। एक समय जिले में 110 क्वारंटाइन केंद्र चल रहे थे। जो संख्या घटने के कारण अब घटकर 30 रह गए है। जिसमें अब केवल 369 प्रवासी ही रह रहे हैं। जो रेड जोन से आए हैं।