ग्रीन व आरेंज जोन से आए प्रवासी होम क्वारंटाइन
साहिबगंज विभिन्न बसों के माध्यम से 128 प्रवासी श्रमिक दूसरे प्रदेशों से रविवार को साहिबगंज प
साहिबगंज : विभिन्न बसों के माध्यम से 128 प्रवासी श्रमिक दूसरे प्रदेशों से रविवार को साहिबगंज पहुंचे। सभी की स्वास्थ्य जांच की गई। बाद में होम क्वारंटाइन के लिए निबंधन राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज में किया गया। साहिबगंज लौटे प्रवासी श्रमिकों में दिल्ली से 01, उत्तरप्रदेश से 102, गुजरात से 20, पश्चिम बंगाल से तीन, झारखंड से 01, बिहार से 01 हैं। इन सभी 128 लोगों में से 21 लोग रेड •ाोन से आए हैं। थ्रोट सैंपल जांच किया जाएगा तथा उन्हें सरकारी क्वारंटाइन में रखा जाएगा।
मेडिकल टीम ने बताया है कि फिलहाल ग्रीन तथा ऑरेंज •ाोन से आए श्रमिकों की प्रारंभिक जांच तथा स्क्रीनिग की जा चुकी है। ये सभी स्वस्थ पाए गए हैं। जांच में सामान्य पाए जाने के पश्चात इन्हें प्रारंभिक जांच कर एवं भोजन कराकर होम क्वारंटाइन के लिए घर भेजा जा रहा है। जिला प्रशासन ने उन सभी लोगों के खाने तथा मेडिकल सुविधाओं की व्यवस्था की थी। सभी सभी को आने के तुरंत बाद खाना खिलाया गया तथा उनकी जांच की गई। जिला प्रशासन द्वारा श्रमिकों को सही सलामत घर वापस भेजा जा रहा है तथा उनका मेडिकल कार्ड भी निर्गत किया का रहा है,इस प्रक्रिया में प्रतिनियुक्त मेडिकल टीम एव मेडिकल कर्मियों का मत्वपूर्ण योगदान रहा है। मेडिकल कर्मी द्वारा श्रमिकों को फिलहाल घर मे क्वारंटाइन में रहने एवं सचेत रहने के बारे में बताया गया तथा उन्हें संक्रमण के फैलाव के घटकों को भी बताया गया।