हादसे में घायल अधेड़ का इलाज के दौरान मौत
रविवार की रात साढ़े नौ बजे थाना क्षेत्र के स्टेशन चौक पर उधवा की ओर से अनियंत्रित गति से आ रही स्कार्पियों ने स्कूटी सवार को जोरदार टक्कर देते हुए तेजी से साहिबगंज की ओर भाग गया। उक्त टक्कर से स्कूटी चालक राजमहल गुदाराघाट निवासी 45 वर्षीय त्रिपुरारी गोस्वामी बुरी तरह घायल हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने घायल त्रिपुरारी गोस्वामी कोपास में स्थित अनुमंडल अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति देखते हुए प्राथमिक उपचार उपरांत बेहतर ईलाज हेतु साहिबगंज रेफर कर दिया।
राजमहल (साहिबगंज) : राजमहल थाना क्षेत्र के स्टेशन चौक पर रविवार रात लगभग साढ़े नौ बजे उधवा की ओर से अनियंत्रित गति से आ रही स्कार्पियो ने एक स्कूटी सवार को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में स्कूटी से जा रहे गुदाराघाट निवासी 45 वर्षीय त्रिपुरारी गोस्वामी बुरी तरह घायल हो गया। दुर्घटना के बाद चालक स्कार्पियो लेकर साहिबगंज की ओर भाग निकला।
आसपास के लोगों ने घायल त्रिपुरारी गोस्वामी को पास के अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद गंभीर स्थिति देखते हुए साहिबगंज रेफर कर दिया। साहिबगंज में इलाज के दौरान रात में ही उसकी मौत हो गई।
मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि त्रिपुरारी गोस्वामी स्कूटी सड़क के किनारे लगाकर खड़ा था। उसी समय सफेद रंग का स्कार्पियो तेज गति से उसे धक्का मारते हुए भाग निकला। अंधेरे की वजह से लोग स्कार्पियो का नंबर नहीं देख पाए।
थाना प्रभारी चिरंजीत प्रसाद ने कहा कि अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस मुख्य मार्ग पर स्थित वैसे प्रतिष्ठान व घरों में लगे सीसीटीवी फुटेज चेक करेगी। परिजनों को रो-रोकर हाल बेहाल
त्रिपुरारी गोस्वामी की मौत से उसकी पत्नी व बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। लोगों का कहना था कि त्रिपुरारी जो अपने परिवार के जीविकोपार्जन का एकमात्र सहारा था। उनकी मौत के बाद से परिवार पर मुसीबत का पहाड़ टूट पड़ा है। पत्नी पार्वती व परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है। त्रिपुरारी अपने पीछे तीन बेटी और तीन बेटों को छोड़ गया है। बड़ी बेटी की शादी हो चुकी है। वहीं तीन बेटे व दो बेटियों की जिम्मेदारी पार्वती पर है।