गांव के विकास को बनाया माइक्रो प्लान
वन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन साहेबगंज वन प्रमंडल की ओर से गुरुवार को प्रखंड के बोगापहाड में गांवों के चबुतरा मे विकास के लिए माइक्रो प्लान निर्माण को लेकर ग्राम सभा का आयोजन वनरक्षी शनि कुमार रजक के देख रेख मे की गई बैठक मे उपस्थित ग्रामीणों को गांवों के विकास के लिए माइक्रो प्लान तैयार करने को लेकर जानकारी दी गई। किस तरह की योजना का चयन किया जाय कि गांव का विकास हो सके। वन समिति के अध्यक्ष सुनीता पहाडिन उपाध्यक्ष छोटा सुरेश पहाडिन सह सचिव शांति पहाडिन सहित 1
तालझारी(साहिबगंज): वन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग साहिबगंज की ओर से गुरुवार को प्रखंड के बोगापहाड़ में गांवों की चबूतरा में विकास के लिए माइक्रो प्लान बनाने के लिए ग्राम सभा वनरक्षी शनि कुमार रजक ने की। ग्रामीणों को गांवों के विकास के लिए माइक्रो प्लान तैयार करने की जानकारी दी गई। वन समिति के अध्यक्ष सुनीता पहाड़िन, उपाध्यक्ष छोटा सुरेश पहाड़िया, सह सचिव शांति पहाड़िन सहित 18 कार्यकारिणी सदस्य का चयन किया गया एवं माइक्रो प्लान के तहत तालाब, फलदार पेड़, कुंआ, सोलर लाइट, बकरी पालन, मुर्गी पालन, सूअर पालन, सड़क नाला सहित अन्य योजना का प्लान तैयार किया गया। इस अवसर पर मनोज साह, अजय कुमार रजक, विशु मालतो, विश्वनाथ मालतो, सुनीता पहाड़िन, सुरेश मालतो, कतगू पहाड़िन, बदरी पहाडिया, सोमाय पहाड़िया सहित ग्रामीण उपस्थित थे ।