तीन को भाजपा ओबीसी मोर्चा का रक्तदान शिविर
संस, साहिबगंज: भाजपा ओबीसी मोर्चा की बैठक रविवार को नगर परिषद में मोर्चा के जिला अध्यक्ष धनंजय मंडल
By JagranEdited By: Published: Sun, 28 Oct 2018 06:58 PM (IST)Updated: Sun, 28 Oct 2018 06:58 PM (IST)
संस, साहिबगंज: भाजपा ओबीसी मोर्चा की बैठक रविवार को नगर परिषद में मोर्चा के जिला अध्यक्ष धनंजय मंडल की अध्यक्षता में हुई। इसमें झारखंड सरकार के आह्वान पर रक्तदान करने को लेकर विचार-विमर्श किया गया। जिला भाजपा के कार्यकर्ताओं की ओर से 3 नवंबर को रक्तदान किया जाएगा। रक्तदान के लिए जिले के साहिबगंज, राजमहल, बरहरवा व बरहेट में कार्यकर्ता रक्तदान करेंगे।
मौके पर गोपाल प्रसाद, दीपक शर्मा, सोशल मीडिया प्रभारी देवाशीष मुलाकात, प्रदीप कुमार, सुनील कुमार, मनीष भारती, भोला स्वर्णकार, मुकेश प्रसाद साह, रामचंद्र साह, किशोर साह, विजय कुमार पासवान आदि उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें