धान अधिप्राप्ति कार्य में तेजी लाएं
जिला समाहरणालय के सभागार में गुरुवार को जिला आपूर्ति विभाग की बैठक की गई। जिसमें जिला आपूर्ति पदाधिकारी शिवनारायण यादव ने जिले के 9 लैंप्स को धान अधिप्राप्ति के कार्य में तेजी लाने को कहा। साहिबगंज जिले के 9 लैंप्स में से अबतक केवल तीन लैंप्स ने 374 ¨क्वटल धान की खरीद की है। जिला में धान अधिप्राप्ति के लिए सभी 9 प्रखंड में एक-एक लैंप्स को जिम्मेवारी सौंपी गई है। जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों को समन्वय बनाकर किसानों से धान की खरीद बढ़ाने पर जोर दिया। बैठक में धान की खरीदारी के लिए बोरा उपलब्ध कराने को लेकर समस्या उठाई गई। इसके अलावा इस मुद्?दे पर भी चर्चा की गई कि जितने किसानों को एसएमएस भेजा गया है वे भी धान लेकर धान क्रय केंद्र यानि लैंप्स तक नहीं पहुंच रहे हैं।
जागरण संवाददाता, साहिबगंज: जिला समाहरणालय के सभागार में गुरुवार को जिला आपूर्ति विभाग की बैठक की गई। जिसमें जिला आपूर्ति पदाधिकारी शिवनारायण यादव ने जिले के 9 लैंप्स को धान अधिप्राप्ति के कार्य में तेजी लाने को कहा। साहिबगंज जिले के 9 लैंप्स में से अबतक केवल तीन लैंप्स ने 374 ¨क्वटल धान की खरीद की है। जिला में धान अधिप्राप्ति के लिए सभी 9 प्रखंड में एक-एक लैंप्स को जिम्मेवारी सौंपी गई है।
जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों को समन्वय बनाकर किसानों से धान की खरीद बढ़ाने पर जोर दिया। बैठक में धान की खरीदारी के लिए बोरा उपलब्ध कराने को लेकर समस्या उठाई गई। इसके अलावा इस मुद्दे पर भी चर्चा की गई कि जितने किसानों को एसएमएस भेजा गया है वे भी धान लेकर धान क्रय केंद्र यानि लैंप्स तक नहीं पहुंच रहे हैं।
साहिबगंज जिले को 93444 ¨क्वटल धान क्रय का लक्ष्य मिला है। कृषि, सहकारिता एवं आपूर्ति विभाग के बीच पूरा तालमेल नहीं होने के कारण धान की खरीद में तेजी नहीं आ रही है। यही वजह है कि जिले में एक दिसंबर से क्रय केंद्र खुले हैं। 26 दिसंबर तक 374 ¨क्वटल धान की खरीद हो सकी है। जबकि किसानों से 1750 रुपये प्रति ¨क्वटल धान का क्रय करना है। जबकि प्रशासन की ओर से केवल 3560 किसानों का निबंधन धान की खरीद के लिए किया गया है। इसमें से 2679 किसानों को बहुत पहले एसएमएस भेजा गया है। बैठक में जिला के कृषि, सहकारिता एवं आपूर्ति विभाग के अधिकारी व लैंप्स के प्रतिनिधि मौजूद थे।