Move to Jagran APP

शिक्षा से सुधरेगी मूलवासियों की आíथक स्थिति : शिबू

संवाद सूत्र, बरहड़वा (साहिबगंज): झारखंड मुक्ति मोर्चा द्वारा बुधवार को बरहेट विधानसभा क्षेत्र के पतना

By JagranEdited By: Published: Wed, 31 Oct 2018 07:44 PM (IST)Updated: Wed, 31 Oct 2018 07:44 PM (IST)
शिक्षा से सुधरेगी मूलवासियों की आíथक स्थिति : शिबू
शिक्षा से सुधरेगी मूलवासियों की आíथक स्थिति : शिबू

संवाद सूत्र, बरहड़वा (साहिबगंज): झारखंड मुक्ति मोर्चा द्वारा बुधवार को बरहेट विधानसभा क्षेत्र के पतना प्रखंड अंतर्गत लक्खीपुर गांव मे जनसभा हुई। पूर्व मुख्यमंत्री शीबू सोरेन ने कहा कि झारखंड में खनिज संपदा का अपार भंडार है। बावजूद इसके क्षेत्र के लोग गरीबी और बदहाल है। इसका मुख्य कारण शिक्षा का अभाव है। कहा कि शिक्षा का अभाव रहने के कारण लोगो को अपने मौलिक अधिकार की जानकारी नहीं रहने के कारण इससे वंचित है। कहा कि झारखंड के मूलवासी अपनी आर्थिक स्थिति में सुधार के लिए शिक्षा पर ध्यान दें। बच्चों को अच्छी शिक्षा देकर उन्हें एक अच्छे नागरिक बनाएं।

loksabha election banner

सांसद विजय हांसदा ने राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधते हुए उनके कार्यशैली पर सवाल उठाया। कहा कि सीएनटी और एसपीटी एक्ट का सभी विधायक और जनता द्वारा विरोध करने के बावजूद सरकार इसपर कोई संशोधन अबतक नहीं की है। पारा शिक्षक अपने मानदेय और स्थायीकरण के लिए आंदोलन करते आ रहे हैं, उनकी मांग को सुनने वाला सरकार में कोई नहीं है। ग्राम मांझी के अधिकार को खत्म किया जा रहा है। सरकार 24 घंटे बिजली उपलब्ध कराने का ¨ढढोरा पीट रही है, परंतु लोगों को कितनी देर तक बिजली मिल रही है, यह जग जाहिर है। हक और अधिकार से भाजपा की सरकार लोगों को दूर कर रही है।

बोरियो के पूर्व विधायक लोबिन हेम्ब्रम ने कहा कि भाजपा की सरकार आदिवासी और गैर आदिवासी को दिग्भ्रमित कर रही है। ग्राम प्रधान को बिना प्रशिक्षण के ही टेबलेट दिया गया है, जो उनके लिए एक खिलौने के बराबर ही रह गई है। सरकार आदिवासी मूल वासियों पर अपना शिकंजा कसते हुए उनके अधिकार से वंचित कर रही है। आदिवासी बच्चों को छात्रवृत्ति से भी वंचित किया जा रहा है। जिसके तहत पूर्व में सभी आदिवासी बच्चों को छात्रवृत्ति उपलब्ध कराई जाती थी, परंतु वर्तमान में 50 प्रतिशत ही बच्चों को छात्रवृत्ति मिल रही है। भाजपा कि सरकार आदिवासी विरोधी कार्य कर रही है।

झामुमो कार्यालय का उद्घाटन : झामुमो के सुप्रीमो शिबू सोरेन ने बुधवार को पतना प्रखंड अंतर्गत धर्मपुर पंचायत के सीता पहाड़ चर्च के निकट मैदान के पास पार्टी कार्यालय का शुभारंभ फीता काटकर किया। इस क्रम में उन्होंने कार्यालय प्रांगण में पार्टी का झंडा भी फहराया।

नये सदस्य का स्वागत : बरहेट प्रखंड के कांग्रेस पार्टी के 3 कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी का दामन छोड़ कर झामुमो का दामन थामा। झारखंड मुक्ति मोर्चा द्वारा लक्खीपुर मैदान में आयोजित जनसभा के दौरान मंतीम हाजी, कौसर अंसारी, हुसैन अंसारी ने झारखंड मुक्ति मोर्चा में शामिल हुए। जिनका पार्टी सुप्रीमो शिबू सोरेन व सांसद विजय हांसदा ने माला पहनाकर स्वागत किया। मौके पर केंद्र सचिव पंकज मिश्रा, इस्लाम शेख, नजरुल इस्लाम, केंद्रीय समिति सदस्य दिनेश मरांडी, सकला मुर्मू, पोलुस मुर्मू, शिवनाथ साह, नजरुल अंसारी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.