Move to Jagran APP

साइकिल चलाकर दिया फिट रहने का संदेश

नेहरू युवा केंद्र द्वारा शनिवार को फीट इंडिया दिवस पर साइकिल रैली निकाला गया। रैली जिला परिषद भवन परिसर से निकाली गई। रैली का नेतृत्व डीपीआरओ मेहताब आलम उत्तम कुमार कर रहे थे। रैली रेलवे इंस्टीच्यूट स्टेशन चौक पटेल चौक विवेकानंद चौक गांधी चौक का भ्रमण किया। इ इस दौरान लोगों को फीट करने को लेकर जागरूक किया गया। रैली के दौरान अनामिकका कुमारी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आयोजित किया गया था। इसी के तहत युवा एवं खेल मंत्रालय द्वारा फिट इंडिया साइकिल डे का आयोजन किया गया है। उन्होंने बताया कि हमारे लिए फिट रहना बहुत जरूरी है। इसलिए खेल मंत्रालय द्वारा फिट इंडिया के तहत या संदेह देना चाहती है कि ह

By JagranEdited By: Published: Sat, 18 Jan 2020 09:29 PM (IST)Updated: Sun, 19 Jan 2020 06:16 AM (IST)
साइकिल चलाकर दिया फिट रहने का संदेश
साइकिल चलाकर दिया फिट रहने का संदेश

साहिबगंज : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर शनिवार को पूरे जिले में फिट इंडिया के तहत साइकिल रैली निकाली गई। इस दौरान अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने साइकिल चलाकर लोगों को फिट रहने का संदेश दिया। नेहरू युवा केंद्र द्वारा जिला मुख्यालय में साइकिल रैली निकाली गयी। रैली जिला परिषद भवन परिसर से शुरू हुई। इसका नेतृत्व एडीपीआरओ मेहताब आलम व उत्तम कुमार ने किया। रैली रेलवे इंस्टीट्यूट, स्टेशन चौक, पटेल चौक, विवेकानंद चौक, गांधी चौक का भ्रमण किया। इस दौरान लोगों को फिट रहने का संदेश दिया गया। रैली के दौरान अनामिका कुमारी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। उन्होंने बताया कि हमारे लिए फिट रहना बहुत जरूरी है। इसलिए खेल मंत्रालय द्वारा फिट इंडिया के तहत या संदेह देना चाहती है कि हमारे लिए हमारा हेल्थ बहुत जरूरी है। इस मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता मोहम्मद सद्दाम हुसैन, पूर्व स्वयंसेवक नेहा कुमारी समेत अन्य सदस्य मौजूद थे। फिट इंडिया तहत एनएसएस कार्यकर्ताओं ने भी जागरूकता रैली निकाली। रैली कालेज से शुरू हुई जो टमटम स्टैंड, स्टेशन चौक व पटेल चौक का भ्रमण कर लोगों को स्वस्थ रहने का संदेश दिया।

loksabha election banner

उधवा : फिट इंडिया के तहत शनिवार को बीडीओ राजेश एक्का के नेतृत्व में साइकिल रैली निकाली गई जिसमें प्रखंड कर्मियों व पंचायत प्रतिनिधियों ने साइकिल चलाकर लोगों को फिट रहने का संदेश दिया। इसे सफल बनाने के लिए बीडीओ ने सभी पंचायत में साइकिल रैली निकालने का निर्देश दिया था। शनिवार को मोहनपुर, पश्चिमी उधवा, दक्षिण सरफराजगंज, मसना पंचायत में भी साइकिल रैली निकाली गई जिसमें प्रखंड कर्मी अभिजीत कुमार, अभिषेक आनंद, पिनाकी घोष, गगन बापू, बाबूधन हेम्ब्रम, रमीज रजा, रवीन्द्र सिंह, मुखिया फिलोमिना मरांडी, मैदुल इस्लाम, प्रेमलता किस्कू, मोहम्मद आलाउद्दीन, पंचायत सचिव ऐनुल हक, दयानंद साहा सहित अन्य मौजूद थे। बोरियो : युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार की ओर से ़िफट इंडिया कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस मौके पर प्रखंड कार्यालय से साइकिल रैली निकाली गई। पंचायतों में भी रैली का आयोजन हुआ। बीपीओ रजनीश पराशर ने बताया कि फिट इंडिया मोमेंट का उद्देश्य नागरिकों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना था। इसी उद्देश्य से प्रखंड की सभी पंचायतों में साइकिल रैली निकाली गई। रैली में कॉलेज के छात्र छात्राएं, आमजन एवं गणमान्य अतिथि उपस्थित थे। रैली के दौरान लोगों ने नारों के जरिये आम नागरिकों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया। मौके पर मुखिया मीना बास्की, मीरा सोरेन, स्टीफन मुर्मू, सुरेश मरांडी, देवेंद्र मालतो आदि थे। बरहड़वा : बीएसके कॉलेज बरहड़वा के प्रांगण से शनिवार को राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई 1,2,3 एवं 5 द्वारा फिट इंडिया साइक्लोथों कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ सुधीर कुमार सिंह ने हरी झंडी दिखाकर किया। स्वयंसेवकों ने साइकिल चलाते हुए रैली में भाग लिया। रैली महाविद्यालय प्रांगण से चलकर बरहड़वा उच्च विद्यालय प्रांगण तक पहुंची। इस दौरान रैली के माध्यम से लोगों को यह संदेश दिया गया कि साइकिल का अधिक से अधिक उपयोग कर पर्यावरण को प्रदूषित होने से बचाया जा सकता है एवं साथ ही हम स्वस्थ भी रह सकते हैं। इस मौके पर  डॉ श्याम किशोर सिंह, डॉ कश्यप बालगोविद, डा रंजन कांत साह, डा चंदन बोहरा, अमन कुमार राय के अलावे अन्य शिक्षक- शिक्षकेतर कर्मचारी, स्वयंसेवक व अन्य ग्रामीणों ने भाग लिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.