Move to Jagran APP

मेहबूब आलम बने पलासबोना पंचायत के उपमुखिया

संवाद सहयोगी कोटालपोखर (साहिबगंज) उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी रामनिवास यादव के ि

By JagranEdited By: Published: Tue, 30 Nov 2021 12:46 AM (IST)Updated: Tue, 30 Nov 2021 12:46 AM (IST)
मेहबूब आलम बने पलासबोना पंचायत के उपमुखिया
मेहबूब आलम बने पलासबोना पंचायत के उपमुखिया

संवाद सहयोगी, कोटालपोखर (साहिबगंज) : उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी रामनिवास यादव के निर्देश पर बीडीओ सह प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी बरहड़वा समीर अल्फ्रेड मुर्मू की देखरेख में सोमवार को पलासबोना पंचायत सचिवालय के सभागार भवन में उपमुखिया पद के लिए चुनाव कराया गया।

loksabha election banner

बीडीओ ने कहा कि वार्ड सदस्य अपने मताधिकार का प्रयोग कर उपमुखिया का चयन कर सकते हैं। यहां मुखिया पद खाली रहने के कारण उपमुखिया ही मुखिया पद का कार्यभार संभालेगा। इधर पंचायत पलासबोना पंचायत के उपमुखिया पद के लिए वार्ड सदस्य मेहबूब आलम और फिरोजा खातून ने नामांकन दाखिल किया। कुल 12 वार्ड सदस्यों ने इस चुनाव प्रक्रिया में भाग लेकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। गुप्त मतदान में मेहबूब आलम को छह और फिरोजा खातून को चार मत मिला। इस तरह दो मत से मेहबूब आलम पलासबोना पंचायत के उपमुखिया बन गये। मेहबूब आलम की जीत पर उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। मौके उपस्थित विधायक प्रतिनिधि बरकत खान, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष अशोक कुमार दास ने नव निर्वाचित उपमुखिया मेहबूब आलम को जीत की बधाई दी।

बीपीआरओ सुरेंद्र साह, मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष मो जब्बार शेख, पंचायत सचिव सुबोध हेम्ब्रम, रोजगार सेवक मो सफीकुल, स्वयंसेवक मो हाकिम, सफीकुल आलम, वार्ड सदस्य अब्दुल गफूर, मोजामेल हक, साफिना बीबी, तसलीमा बीबी, मीनाराना बीबी, दिलदार हुसैन सहित अन्य वार्ड उपस्थित थे। पलासबोना पंचायत के मुखिया मो हेजाज का निधन विगत 29 नवंबर 2021 को ह्दयगति रुक जाने से हो गया था। इसके बाद पंचायत का विकास कार्य रुक गया था। पंचायत के जनप्रतिनिधियों ने बीडीओ सह प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी समीर अल्फ्रेड मुर्मू को आवेदन देकर पलासबोना पंचायत में उपमुखिया का चयन कराकर मुखिया का कार्यभार सौंपने की मांग की थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.