मनरेगा कर्मी हड़ताल पर गए
???? ?????? ??? ??? ???? ??? ?? ??? ???? ???? ???? ???? ?? ???? ?? ???? ???? ?????? ?? ??? ?????? ????? ???????? ?? ????????????? ?????? ?? ??? ?? ???????? ?????? ????? ?? ??? ??? ?? ?? ??? ????????? ?? ?????? ?????? ????? ?????? ????? ??? ?? ?????? ???? ??? ????????? ?? ???? ??? ???? ?????? ????? ?? ??? ?????? ?? ??? ?? ?????????? ???????? ???? ?? ????? ????? ???? ?????? ?? ????? ??? ????? ???????? ?? ??? ?????? ????? ?? ??????? ???? ??? ?????? ????? ??? ?? ????????? ???? ?????? ???? ?? ??? ?? ?????? ????? ?? ?????? ?????? ?? ???? ???? ??? ?? ????? ?? ??? ???????? ?? ??? ???? ?????? ???????? ?? ??????? ????? ?? ??????? ?? ????
साहिबगंज : जिले के सभी मनरेगा कर्मी शुक्रवार से सेवा स्थायीकरण करने तथा समान काम के लिए समान वेतन लागू करने की मांग को हड़ताल पर चले गए हैं। हड़ताल के कारण जिले भर में मनरेगा योजनाओं पर असर पड़ा है। हड़ताल का आह्वान झारखंड राज्य मनरेगा कर्मी संघ की ओर से किया गया है। मासिक मानदेय के साथ ही ईपीएफ कटौती जल्द शुरू करने, राज्य सरकार के विभागों में मनरेगा कर्मी की सीरी नियुक्ति करते हुए आयु एवं पद में छूट देने एवं आरक्षण देने, सामाजिक अंकेक्षण के नाम पर दल द्वारा भयादोहन मानसिक शोषण आíथक दंड पर रोक लगाने, मानव सर्जन के अनावश्यक दबाव को बंद करने एवं मनरेगा कर्मियों की बेवजह बर्खास्तगी पर अविलंब रोक लगाने व मनरेगा कर्मियों को पूर्ण बहाली की मांग मनरेगा कर्मी कर रहे हैं।
उधवा : उधवा प्रखंड के मनरेगा कर्मी शुक्रवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। प्रखंड कार्यालय उधवा सह राजीव गांधी सेवा केंद्र के परिसर में मनरेगा कर्मियों ने विरोध प्रदर्शन भी किया। मनरेगा कर्मी संघ के प्रमंडलीय सचिव अभिषेक आनंद ने कहा कि मनरेगा कर्मी सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के आलोक में 10 वर्षो की सेवा पूर्ण करने करने वाले अनुबंध कर्मी का स्थायीकरण करने की मांग कर रहे हैं।
मौके पर बीपीओ अभिषेक आनंद, जेई मनरेगा अर्जुन साह, रोजगार सेवक महताब आलम, प्रदीप साह, हफीजुर, मौऊद आलम, रामप्रसाद चौधरी, जावेद इकबाल, बबलू मंडल, अंबिका मंडल, महफूज, मुद्दसर, सुकृति मंडल, नवाजिश करीम एवं अन्य सभी रोजगार सेवक मौजूद थे।
बरहेट : बरहेट प्रखंड में शुक्रवार को मनरेगा कर्मियों ने धरना-प्रदर्शन किया। प्रखंड मनरेगा संघ के अध्यक्ष प्रधान टुडू की अध्यक्षता में आयोजित धरना में जिला अध्यक्ष मैनुल हक ने बताया कि उनकी मांग जब तक पूरा नही हो जाती। तबतक हड़ताल जारी रहेगा।
इस मौके पर सहायक अभियंता शशि शेखर, बीपीओ अरविंद सोरेन, कनीय अभियंता अब्दुल गफ्फार, नवनीत कुमार, रोजगार सेवक संतोष टुडू, एली हांसदा, स्लेस्टीना हेम्ब्रम, मानवेल मुर्मू सहित अन्य मनरेगा कर्मी उपस्थित थे।
बरहडवा : प्रखंड में कार्यरत मनरेगा कर्मियों अपनी पांच सूत्री मांग को लेकर शुक्रवार से अनिश्चितकालीन कर दिया है। इसको लेकर 15 नवंबर को ही प्रखंड विकास पदाधिकारी बरहड़वा को लिखित आवेदन दिया गया है। इस मौके पर बीपीओ अमित कुमार भगत, अनूप कुमार दास, तेरेसा मुर्मू, सुल्तान अहमद, मोहम्मद साइकुल इस्लाम, सुमित टुडू आदि उपस्थित थे।
राजमहल : मनरेगा कर्मियों ने बीपीओ रजनीश परासर के नेतृत्व में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया। बाद में शिष्टमंडल ने मुख्यमंत्री के नाम बीडीओ दयानंद कारजी को ज्ञापन सौंपा। मौके पर संघ के प्रखण्ड अध्यक्ष सुशील मुर्मू, ब्रज कुमार मल्लिक, प्रीतम कुमार, नवीन कुमार पासवान, सुमित्रा हेम्ब्रम, रूबी कुमारी, नीलिमा टुडू, अबुल हसन, सुनील कुमार ¨सह, सरफराज अंसारी, चारलेस मरांडी, बॉबी दत्ता आदि उपस्थित थे। जिले के अन्य प्रखंड के मनरेगा कर्मी भी शुक्रवार से हड़ताल पर चले गए हैं।