Move to Jagran APP

पीएम को अपने मन की बात बताएंगे ग्रामीण

भाजपा विधायक ताला मरांडी ने शनिवार को बोरियो बस स्टैंड में झंडा दिखा कर मन की बात रथ को क्षेत्र में रवाना किया। विधायक ताला मरांडी ने कहा कि रथ पूरे विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत बोरियो बोआरीजोर तालझारी मंडरो आदि प्ररवंड का भ्रमण कर लोगो को अपने मन की बात प्रधानमंत्री तक पहुंचने को जागरूक करेगी। वहां जनता

By JagranEdited By: Published: Sat, 23 Feb 2019 07:38 PM (IST)Updated: Sat, 23 Feb 2019 07:38 PM (IST)
पीएम को अपने मन की बात बताएंगे ग्रामीण
पीएम को अपने मन की बात बताएंगे ग्रामीण

संस, बोरियो (साहिबगंज) : भाजपा विधायक ताला मरांडी ने शनिवार को बोरियो बस स्टैंड में झंडा दिखाकर मन की बात रथ को क्षेत्र में रवाना किया। विधायक ताला मरांडी ने कहा कि रथ विधानसभा क्षेत्र के बोरियो, बोआरीजोर, तालझारी, मंडरो प्रखंड का भ्रमण कर लोगों को अपने मन की बात प्रधानमंत्री तक पहुंचने को जागरूक करेगी। वहां जनता अपनी मन की बात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ साझा करने को लेकर लिफाफे में अपनी मन की बात लिख उसे बक्से में डाल सकते हैं। कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में लाना है। देश एंव गरीबों का हित भाजपा सरकार ही कर सकती है। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कृष्णा महतो, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र शर्मा, भाजपा के श्यामल दत्ता, राजकुमार, संतोष साह, मंटु साह, राजू सेन आदि उपस्थित थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.