Move to Jagran APP

विवेकानंद के बताए रास्ते पर चल युवा करें राष्ट्र का निमार्ण : अनंत ओझा

साहिबगंज : स्वामी विवेकानंद जयंती पर शहर में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। अखिल भारत

By JagranEdited By: Published: Sat, 13 Jan 2018 03:01 AM (IST)Updated: Sat, 13 Jan 2018 03:01 AM (IST)
विवेकानंद के बताए रास्ते पर चल युवा करें राष्ट्र का निमार्ण : अनंत ओझा
विवेकानंद के बताए रास्ते पर चल युवा करें राष्ट्र का निमार्ण : अनंत ओझा

साहिबगंज : स्वामी विवेकानंद जयंती पर शहर में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से इस दिवस को युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। अभाविप कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार की सुबह साइकिल संकल्प रैली निकाल कर नगर भ्रमण किया। संकल्प रैली का शुभारंभ स्थानीय पटेल चौक से हुआ। नगर भ्रमण के बाद समापन साक्षरता चौक पर किया गया। इस दौरान राष्ट्रवादी नारे लगाए गए। पॉलीथीन मुक्त शहर हो व पर्यावरण की रक्षा से संबंधित नारेबाजी की गई। युवाओं से स्वामी विवेकानंद के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। मौके पर सिंडिकेट सदस्य धर्मेद्र कुमार विश्वविद्यालय प्रतिनिधि घनश्याम यादव, प्रदेश कार्य समिति सदस्य श्रवण कुमार रमण व रंजीत कुमार यादव, नगर मंत्री धर्मराज मंडल, कॉलेज मंत्री सत्यम ¨सह, कॉलेज अध्यक्ष निरंजन गंझू, नगर सहमंत्री प्रवीण कुमार व शुभम ¨सह, नगर कोषाध्यक्ष रोशन कुमार तांती,राहुल कुमार, सन्नी कुमार, राजीव यादव, संजीव कुमार, विकास तांती, दीपक कुमार, योग शिक्षक शशि यादव, मयंक ओझा आदि थे।

loksabha election banner

नेहरू युवा केंद्र में मनाई गई स्वामी विवेकानंद जयंती

नेहरू युवा केंद्र संगठन की ओर से स्वामी विवेकानंद की जयंती पर शहर के भरतिया रोड स्थित फ्रेंडस क्लब में कार्यक्रम हुआ। शुभारंभ मुख्य अतिथि राजमहल विधायक अनंत ओझा, विशिष्ट अतिथि चेतन भरतिया, प्रो. धरमू प्रसाद यादव, रवीना मिश्रा,युवा समन्वयक बलराम दास,अश्विनी कुमार आदि ने स्वामी जी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर व दीप प्रज्वलित कर किया। विधायक ने कहा कि युवा स्वामी जी के जीवनी से कुछ सीखे और देश व अपने समाज के लिए कुछ करने का जज्बा पाले। युवाओं को कम से कम दो घंटा अपने आसपास के बच्चों को शिक्षा देने के लिए समय निकालना चाहिए। अतिथियों का स्वागत स्वयंसेवक नेहा कुमारी व आर कुमारी ने किया। मौके पर सोनी कुमारी,खुशबु कुमारी, गौरी कुमारी, सुभाष महलदार, मिथून पंडित, अमित सेन, अमर रक्षित आदि उपस्थित थे।

कम्प्यूटर शिक्षण केंद्र में कार्यक्रम का आयोजन

एलसीसी कम्प्यूटर सेंटर में स्वामी विवेकानंद की जयंती मनाई गई। विवेकानंद की तस्वीर पर माल्यार्पण किया गया। सेवानिवृत्त शिक्षक मुरलीधर ठाकुर ने कहा कि युवाओं को चरित्र निर्माण वाली शिक्षा मिले। अगर अच्छा चरित्र निर्माण होगा तो ही मन-मस्तिष्क स्वस्थ रहेगा। पूर्व पार्षद जयप्रकाश सिन्हा, केंद्र निदेशक उत्तम कुमार, सामाजिक कार्यकर्ता विनोद कुमार यादव, मधु कुमारी, मनीष कुमार, प्रीतम कुमार, पप्पु कुमार, मनोज कुमार सिन्हा, अनिल कुमार यादव, बमबम ठाकुर, अभय, अंजली, प्रिया, निशा, वंदना, शालु आदि थे।

स्कॉउट-गाइड ने की सर्वधर्म प्रार्थना सभा

भारत स्काउट एंड गाइड की ओर से स्वामी विवेकानंद जयंती पर सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। स्टेशन रोड स्थित बंगला बालक स्कूल परिसर स्थित स्कॉउट डेन में प्रार्थना सभा का आयोजन जिला संगठन आयुक्त उमाशंकर ¨सह के नेतृत्व में किया गया। मौके पर स्काउट व गाइड को पॉलीथीन का उपयोग नहीं करने व स्वच्छता का संदेश सभी तक पहुंचाने का संकल्प लिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.