भगवान श्रीकृष्ण की लीला स्थली है कन्हैया स्थान
संवाद सहयोगी तालझारी (साहिबगंज) कोलकाता व मायापुर (नदिया) के 10 युवा कृष्ण भक्त बुधवार क
संवाद सहयोगी, तालझारी (साहिबगंज) : कोलकाता व मायापुर (नदिया) के 10 युवा कृष्ण भक्त बुधवार को कन्हैया स्थान इस्कॉन मंदिर पहुंचे। वे दो दिन तक धार्मिक अनुष्ठान में शामिल होकर यहां की धार्मिक व ऐतिहासिक महत्व जानेंगे। टीम के नेतृत्वकर्ता जगत पालक गौर दास की अगुवाई में कन्हैया स्थान आये मायापुर नामहट्ट के प्रचारक अमल दामोदर दास, सुलोचन श्याम दास, देवानंद हरिदास, विनोय श्रीनिवास दास, अविराम श्याम दास, माधवेन्द्र कृपा दास ने बताया कि वे सब भगवान श्रीकृष्ण से अटूट प्रेम करते हैं। कृष्ण भक्ति ही उनका जीवन है। भगवान की भक्ति से बढ़कर कुछ भी नहीं है। इसलिए वे सब आए दिन भगवान की लीला स्थली का भ्रमण करते हैं। कन्हैयास्थान का नाम भी भगवान श्रीकृष्ण की लीला स्थली में से एक है। यहां वैष्णव धर्म के प्रचारक श्री चैतन्य महाप्रभु को भगवान श्रीकृष्ण की बाल्य रूप का दर्शन हुआ था। इसे गुप्त वृंदावन भी कहा जाता है। यहां की धार्मिक महत्व को सुनकर इनके दर्शन की अभिलाषा लिए यहां तक आये है। वहीं, टीम लीडर जगत पालक गौर दास ने कहा कि इस्कॉन वैष्णव धर्म का प्रचार प्रसार कर मानव को सतमार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करते हैं। कृष्ण भक्तों को धार्मिक स्थलों का भ्रमण कराकर उन्हें जीवन की वास्तविकता परिचय कराते हैं। कृष्ण भक्ति ही जीवन का मूल है। इस गूढ़ रहस्य को जिन्होंने समझा वे कृष्ण भक्ति में लीन हो गए। मंदिर के मुख्य परिचालक प्राण जीवन चैतन्य दास ब्रह्मचारी ने इन सभी कृष्ण भक्तों को कन्हैयास्थान मंदिर के संबंध में इसकी धार्मिक व ऐतिहासिक महत्व को विस्तार से बताया है।