गीत-संगीत से होता मानव का संपूर्ण विकास
संगीत और गीत से होता है मानव का संपूर्ण विकास: पुष्पेन्द्र
संवाद सहयोगी, राजमहल (साहिबगंज): संगीत और गीत से मानव का संपूर्ण विकास होता है। गीत और संगीत मानव की सभी इंद्रियों को सजग करती है। उक्त बातें स्थानीय बिरसा मुंडा नपं भवन में बीएनएल बोहरा सरस्वती शिशु विद्या मंदिर राजमहल द्वारा आयोजित दो दिवसीय विभागस्तरीय कला संगम प्रतियोगिता के दौरान अपने उद्बोधन में विद्या भारती के संगीत शिक्षा राष्ट्रीय सह संयोजक पुष्पेन्द्र ¨सह ने कही।
इससे पूर्व मुख्य अतिथि स्थानीय विधायक अनंत कुमार ओझा, विशिष्ट अतिथि पुष्पेंद्र ¨सह, विभाग प्रमुख डॉ. रमेश मणि पाठक, आरएसएस के जिला संघचालक विजय कुमार व विद्यालय संचालक जयदेव दत्ता ने दीप प्रज्वलित कर किया।
प्राचार्य संदीप कुमार मंडल ने बारी बारी से अतिथियों का परिचय कराया तथा समिति के अध्यक्ष दिलीप चौरसिया, सचिव निरंजन सरकार, कोषाध्यक्ष मणिलाल मंडल, अभिभावक प्रतिनिधि रतन कुमार एवं सदस्य कुमुद राय ने अतिथियों को श्रीफल व अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। पहले दिन बुधवार को साहिबगंज व पाकुड़ जिला के सरस्वती शिशु विद्या मंदिरों राजमहल, जामनगर, बोरियो, बरहेट, बरहरवा, साहिबगंज, उधवा, कटहलबाड़ी, कुसुमाहा बरहेट, पाकुड़, कोटालपोखर, पाकुड़िया, लिट्टीपाड़ा, हिरणपुर व लालमाटी के 300 भैया-बहनों के द्वारा कई सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।
विधायक अनंत ओझा ने कहा कि हमें पूर्व में भारत देश की असली संस्कृति और सभ्यता का ज्ञान न दिलाकर यह बताया कि भारत की खोज बास्कोडिगामा ने किया। वास्तव में भारत का इतिहास प्राचीनतम है। विद्या भारती इंसान को मनुष्य बनाने को लगा हुआ है और मनुष्यता तभी आती है जब इंसान का सर्वांगीण विकास होता है।
विभाग प्रमुख डा. रमेश मणि पाठक ने कहा कि कार्यक्रम में भैया बहनों की प्रतिभा का अवलोकन किया जाएगा। विद्यालय में काफी प्रतिभावान भैया बहने हैं, उनके प्रतिभा को परख कर समाज में लाकर समाज को बदलने का कार्य किया जा सकता है। मंच संचालन श्वेता रानी ने किया। कार्यक्रम में मिश्री प्रसाद मंडल, नंदलाल सेन, संजय झा, अमरकांत झा, रोहित कुमार, मौसमी कुमारी, श्वेता कुमारी, प्रियंका कुमारी, झुंपा साहा, प्राचार्य संजीव कुमार झा, रामदेव राम, दिनेश मिश्रा, संतोष उपाध्याय सहित अन्य मौजूद थे।