कई दलों के कार्यकर्ताओं ने थामा झामुमो का दामन
तालझारी प्रखंड के विभिन्न पंचायतों से जेवीएम, कांग्रेस एवं भाजपा के लगभग चार सौ कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को झामुमो का दामन थाम लिया है। प्रखंड मुख्यालय में आयोजित झामुमो के सम्मान समारोह के दौरान झामुमो में शामिल होने वाले तमाम लोगों का स्वागत राजमहल सांसद विजय हांसदा, बोरियो के पूर्व विधायक लोबिन हेम्ब्रम व जिलाध्यक्ष शाहजहां अंसारी ने माला पहनाकर किया है।
संवाद सहयोगी, तालझारी (साहिबगंज): तालझारी प्रखंड के विभिन्न पंचायतों से जेवीएम, कांग्रेस एवं भाजपा के लगभग चार सौ कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को झामुमो का दामन थाम लिया है। प्रखंड मुख्यालय में आयोजित झामुमो के सम्मान समारोह के दौरान झामुमो में शामिल होने वाले तमाम लोगों का स्वागत राजमहल सांसद विजय हांसदा, बोरियो के पूर्व विधायक लोबिन हेम्ब्रम व जिलाध्यक्ष शाहजहां अंसारी ने माला पहनाकर किया है। झामुमो में शामिल होने वाले कांग्रेस के राजमहल प्रखंड उपाध्यक्ष मो. शमीम, मो. अमीन, छट्टू प्रसाद, जेवीएम के मो. शमसुल, मो. सत्तार अंसारी, नजीर शेख, अमीन खां, अंसार खां, मो. हनीफ आलम एवं भाजपा के राजेश यादव, संजय यादव, सचिन जायसवाल, अजय सिन्हा, सुभाष यादव, राजकुमार उरांव, उमेश ठाकुर व अन्य मुख्य कार्यकर्ता है।
इस संदर्भ में सांसद विजय हांसदा ने कहा कि अन्य पार्टी को छोड़कर झामुमो में शामिल होने वाले तमाम कार्यकर्ताओं का वे तहेदिल से स्वागत करते हैं। जिन्होंने भी झामुमो रूपी नये घर में प्रवेश किये हैं वे झामुमो को आज से अपना ही घर समझे और पार्टी के दिशा निर्देशों का अनुपालन नियमानुसार करें।
वहीं, पूर्व विधायक लोबिन हेम्ब्रम ने भी सभी कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए कहा कि जिस तरह अन्य पार्टी के कार्यकर्ताओं ने झामुमो का दामन थामा है इससे यह स्पष्ट होता है कि झामुमो ही बेहतर राजनीतिक पार्टी है और इसी पार्टी के विधायक या सरकार के द्वारा जनहित का काम संभव है।
मौके पर प्रखंड के सभी 13 पंचायतों में नवगठित पंचायत समिति के सदस्यों एवं प्रखंड समिति के सदस्यों का स्वागत भी माला पहनाकर किया गया और इन्हें झामुमो की ओर से बेहतर काम करने हेतु दिशा निर्देश भी दिये गये। इसके अलावे महिला मोर्चा के नवगठित समिति में सबीना हेम्ब्रम को प्रखंड अध्यक्ष, एलिजाबेथ किस्कु को सचिव, चारुबाला सोरेन व मेरी टुडू को उपाध्यक्ष एवं मति बेसरा को कोषाध्यक्ष चुना गया है। इसका स्वागत भी सांसद विजय हांसदा व पूर्व विधायक लोबिन हेम्ब्रम द्वारा किया गया।