Move to Jagran APP

विकास कार्य को ही याद रखती जनता : अकील अख्तर

प्रखंड स्थित हस्तीपाडा में सोमवार को झारखंड मुक्ति मोचा के द्वारा जनसभा का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष शब्बीर आलम ने किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि पाकुड़ विधानसभा के पूर्व विधायक अकिल अख्तर ने कहा कि वर्तमान विधायक गठबंधन का सपना देख रहे हैं। जबकि पाकुड़ विधानसभा की जनता मेरे पांच वर्षों के कार्यकाल में जो विकास देखा है।

By JagranEdited By: Published: Mon, 10 Sep 2018 07:04 PM (IST)Updated: Mon, 10 Sep 2018 07:04 PM (IST)
विकास कार्य को ही याद रखती जनता : अकील अख्तर
विकास कार्य को ही याद रखती जनता : अकील अख्तर

बरहरवा(साहिबगंज): प्रखंड स्थित हस्तीपाड़ा में सोमवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा द्वारा जनसभा का आयोजन किया गया। अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष शब्बीर आलम ने की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि पाकुड़ विधानसभा के पूर्व विधायक  अकील अख्तर ने कहा कि  वर्तमान विधायक गठबंधन का सपना देख रहे हैं, जबकि पाकुड़ विधानसभा की जनता मेरे पांच वर्षो के कार्यकाल में जो विकास देखा है, वह  कभी भी नहीं भूल सकती है। कहा कि 2019 के  विधानसभा चुनाव  में झामुमो भारी मतों से विजयी होगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए जनता के साथ है। जनता कि समस्या के समाधान  के लिए हर समय तत्पर हूं। जनता  कभी भी  मुझसे सहयोग प्राप्त कर सकती है। मौके पर झामुमो के वरीय नेता शाहीन परवेज,  केन्द्रीय समिति सदस्य मुश्बर हुसैन, नसीम अख्तर, मनोहर लाल चौहान, मोजम्मेल सेख, मालेक अख्तर, मास्टर अमीन, अफजल हुसैन, अब्दुल जब्बार, वसीम अख्तर, हैदार अली, वशीकुल आलम, मोदस्सर लड्डू आदि मौजूद थे। 

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.