अल्पसंख्यक मोर्चा की घोषणा
पाकुड़ : भाजपा नगर अध्यक्ष धर्मेंद्र त्रिवेदी ने गुरुवार को भाजपा के अल्पसंख्यक मोर्चा, ओबीसी मोर्चा,
पाकुड़ : भाजपा नगर अध्यक्ष धर्मेंद्र त्रिवेदी ने गुरुवार को भाजपा के अल्पसंख्यक मोर्चा, ओबीसी मोर्चा, अनुसूचित जाति एवं महिला मोर्चा के नगर अध्यक्षों के नामों की घोषणा की। इस नये कमिटि में अल्पसंख्यक मोर्चा के नगर अध्यक्ष के रूप में शौकत आलम, ओबीसी मोर्चा के नगर अध्यक्ष के धर्मेंद्र भगत, महिला मोर्चा की नगर अध्यक्ष के सीखा देवी एवं अनुसूचित जाति मोर्चा के नगर अध्यक्ष अजय रविदास को मनोनीत किया गया । नगर अध्यक्ष त्रिवेदी ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को एक सप्ताह के अंदर मंडल कमिटि का गठन करने का निर्देश दिया । उक्त कमिटि के नव नियुक्त पदाधिकारी के पद सृजन के उपलक्ष्य पर भाजपा जिलाध्यक्ष देवीधन टुडू, महामंत्री सह विधानसभा संयोजक बलराम दूबे एवं जिला कोषाध्यक्ष तुहीन शुक्ला व संदीप त्रिवेदी ने बधाई दी ।