विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 05, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

तुष्टीकरण की नीति पर चल रही झारखंड सरकार

By JagranEdited By:
Published: Sun, 05 Sep 2021 07:52 PM (IST)

संवाद सहयोगी राजमहल स्थानीय गुदारा घाट में हिदू धर्म रक्षा मंच के प्रमुख कार्यकर्ताओं की ब

तुष्टीकरण की नीति पर चल रही झारखंड सरकार
तुष्टीकरण की नीति पर चल रही झारखंड सरकार

संवाद सहयोगी, राजमहल : स्थानीय गुदारा घाट में हिदू धर्म रक्षा मंच के प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक शांति सिंह की अध्यक्षता में रविवार को हुई। मंच के केंद्रीय अध्यक्ष संत कुमार घोष, प्रदेश महासचिव बजरंगी महतो एवं जिला महासचिव केशव सिंह की उपस्थिति में आयोजित बैठक में मंच को मजबूती प्रदान करने पर चर्चा की गई। वर्तमान झारखंड सरकार की तुष्टीकरण की नीति पर विरोध जताया गया। महासचिव केशव सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हिदू धर्म रक्षा मंच साहिबगंज जिले के अलावे झारखंड के कई जिले में कार्य कर रही है। साहिबगंज जिले की हर पंचायत तक हिदू धर्म रक्षा मंच युवाओं को जोड़ने का भी कार्य कर रहा है। मंच के प्रदेश महासचिव बजरंगी महतो ने साहिबगंज जिला को मजबूती प्रदान करने के लिए प्रखंड कमेटी में नये लोगों को स्थान दिया। राजमहल प्रखंड संयोजक के रूप में बिरजू घोष, महामंत्री के रूप में जलकुम्भी महतो एवं नगर संयोजक के रूप में मिथुन नागवंशी का सर्वसम्मति से मनोनयन किया। मंच के केंद्रीय अध्यक्ष संत कुमार घोष ने कहा कि झारखंड सरकार तुष्टीकरण की नीति पर चल रही है। विधानसभा में नमाज अदा करने के लिए अलग कमरा उपलब्ध करवाने की बात सरकार की तुष्टीकरण नीति को दर्शाता है। विधानसभा भवन लोकतंत्र का मंदिर है और सर्वधर्म समभाव का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि हिन्दू धर्म रक्षा मंच इस प्रकार के फैसले की घोर निदा करती हैं। कहा कि मंच तुष्टीकरण की राजनीति झारखंड में नहीं चलने देगा। बैठक में संजय कुमार मंडल, अनिमेष मंडल, सोम प्रकाश मंडल, तपन बसाक, सुरेश साहा, पप्पू साहा, नवाब साहा, मिथुन राजवंश, सोमप्रकाश मंडल, अनिष कुमार मंडल, राहुल कुमार मंडल, नव कुमार साहा, राम कुमार, आनंदी मंडल, देवाशीष मंडल, नीरज मुखर्जी, मिथुन मंडल आदि थे।