मनरेगा में मजदूर बना जेसीबी
तालझारी प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में सरकारी राशि का दुरुपयोग किया जा रहा है। मनरेगा मजदूरों की जगह जेसीबी से कार्य किया जा रहा है। कल्याणी व करणपुरातो पंचायत में योजनाओं में बिचौलिया हावी हैं। तालझारी प्रखंड में विकास योजनाओं के नाम पर सरकारी राशि का दुरुपयोग किस तरह किया जाता है यह विभिन्न पंचायतों में देखा जा सकता है।
तालझारी (साहिबगंज) : तालझारी प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में सरकारी राशि का दुरुपयोग किया जा रहा है। यहां मनरेगा मजदूरों की जगह जेसीबी को दिया गया है। कल्याणी व करणपुरातो पंचायत में योजनाओं में बिचौलिया हावी हैं। विकास योजनाओं के नाम पर सरकारी राशि का दुरुपयोग किया जा रहा है। इन दिनों वर्षा के पानी का जमा कर खेती में सिचाई के काम पर किया जा सके इसके लिए सरकार 12 फीट लंबाई, 3 फीट चौड़ाई एवं 3 फीट गहराई का गड्ढा खुदवा रही है। मनरेगा योजना से 29 हजार रुपये खर्च कर ऐसे 66 गड्ढा का निर्माण करना है। यहां मनरेगा मजदूरों की जगह जेसीबी से कार्य किया जाता है। कल्याणी पंचायत के मंडे पहाड़, धनबाद सहित मोती झरना, करणपुरातो पंचायत के कई जगहों में जेसीबी से टीसीबी का निर्माण किया जा रहा है। बिचौलिया बताते हैं कि 29 हजार रुपये में 3 फीट चौड़ाई 3 फीट गहराई व 12 फीट की लंबाई का 66 गड्ढा खोदा जाना असंभव है। यदि मनरेगा मजदूरों से यह कार्य कराया जाए तो 50 हजार से भी अधिक राशि खर्च होगा।
--------------
वर्जन
मनरेगा योजना में मजदूरों से कार्य कराना है। जेसीबी से कार्य कराया जाना नियमों का उल्लंघन है। प्रखंड के किसी भी गांव से कहीं से भी जेसीबी से कार्य कराने की सूचना मिलती है तो इसकी जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
शिवाजी भगत, प्रखंड विकास पदाधिकारी, तालझारी
अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप