Move to Jagran APP

कौआ खोंदी में ग्राम प्रधान चयन में अनियमितता

उधवा प्रखंड के मसना पंचायत के कौआ खोंदी राजस्व गांव में सरकारी प्रावधान में प्रधानी व्यवस्था के तहत ग्राम प्रधान चयन में अनियमितता का मामला प्रकाश में आया है जहां पतना प्रखंड के निवासी मंडल टुडू को प्रधान चयन किया गया है।इस संबंध में वहां के ग्रामीणों ने अंचलाधिकारी उधवा तथा अनुमंडल पदाधिकारी राजमहल कर्ण सत्यार्थी के पास लिखित शिकायत कर चयन प्रक्रिया को रद्द करने की मांग की है।ग्रामीणों के अनुसार कौआ खोंदी में प्रधान चयन हेतु राजस्व कर्मचारी फुदन

By JagranEdited By: Published: Sun, 20 Oct 2019 08:34 AM (IST)Updated: Mon, 21 Oct 2019 06:23 AM (IST)
कौआ खोंदी में ग्राम प्रधान चयन में अनियमितता
कौआ खोंदी में ग्राम प्रधान चयन में अनियमितता

उधवा(साहिबगंज): उधवा प्रखंड के मसना पंचायत के कौआ खोंदी गांव में सरकारी प्रावधान में  प्रधानी व्यवस्था के तहत ग्राम प्रधान चयन में अनियमितता कर पतना प्रखंड निवासी मंडल टुडू को प्रधान चयनित किया गया है। इस संबंध में ग्रामीणों ने अंचलाधिकारी उधवा तथा अनुमंडल पदाधिकारी राजमहल कर्ण सत्यार्थी से शिकायत कर चयन प्रक्रिया को रद्द करने की मांग की है। ग्रामीणों के अनुसार कौआ खोंदी में प्रधान चयन को लेकर राजस्व कर्मचारी फुदन सोरेन को प्रतिनियुक्त किया गया था। पर राजस्व कर्मचारी ने 15 जुलाई 2019 गोपनीय तरीके पतना प्रखंड के कटहलबाड़ी पंचायत के बनियाडीह में सुरंगा निवासी कल्याण टुडू के पुत्र मंडल टुडू को प्रधान चयनित किया। इसकी कोई जानकारी कौआ खोंदी के लोगों को नहीं है। अनुमंडल पदाधिकारी राजमहल ने अंचलाधिकारी उधवा से जांच करने का निर्देश दिया गया था। अंचलाधिकारी उधवा के द्वारा जांच किए बिना ही मंडल टुडू को प्रधानी पट्टा दे दिया गया है। शिकायत करने वालों में बाबुलाल साहा, राजकुमार साहा, पियुष कुमार, धर्मेन्द्र कुमार, प्रमोद कुमार, पन्ना लाल भगत सहित लगभग 40 लोग शामिल हैं। इस संबंध में राजस्व कर्मचारी फुदन सोरेन ने बताया कि जिस मौजा के लिए प्रधान चयन किया गया वहां मंडल टुडू की जमीन है। इससे पहले मंडल टूडू के दादा वहां के प्रधान थे। सुरंगा व कौआ खोंदी दोनों सीमावर्ती गांव है। चयन नियमानुसार किया गया है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.