हादसे में बाइक चालक जख्मी
थाना क्षेत्र अंर्तगत शामपुर गांव के पास बाइक दुर्घटना ग्रस्त हो जाने से एक युवक जख्मी हो गया। स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से युवक को बोरियो अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है। मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के पथरा गांव निवासी पौलूस टुडू (25) बाइक से बोआरीजोर से अपने घर पथरा जा रहा था। इस दौरान बाइक का संतुलन बिगड़ जाने से दुर्घटना ग्रस्त हो गया। जिससे युवक जख्मी हो गया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
संस, बोरियो (साहिबगंज) : जिले के बोरियो थाना क्षेत्र अंर्तगत शामपुर गांव के पास सड़क हादसे में एक बाइक चालक जख्मी हो गया। ग्रामीणों के सहयोग से युवक को बोरियो सीएचसी में भर्ती कराया गया। वहां उसका इलाज चल रहा है। थाना क्षेत्र के पथरा गांव निवासी 25 वर्षीय पौलूस टुडू बाइक से बोआरीजोर से अपने घर पथरा जा रहा था। रास्ते में बाइक असंतुलित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में पौलूस टुडू जख्मी हो गया। पुलिस छानबीन कर रही है।