पहाड़पुर गांव में ऑटो पलटने से तीन जख्मी
संस, बोरियो (साहिबगंज) : बोरियो-साहिबगंज मुख्य पथ पर पहाड़पुर गांव के पास रविवार को ऑटो पलटने से ऑटो
By JagranEdited By: Published: Sun, 21 Oct 2018 07:10 PM (IST)Updated: Sun, 21 Oct 2018 07:10 PM (IST)
संस, बोरियो (साहिबगंज) : बोरियो-साहिबगंज मुख्य पथ पर पहाड़पुर गांव के पास रविवार को ऑटो पलटने से ऑटो पर सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। स्थानीय ग्रामीणों ने तीनों घायलों को साहिबगंज सदर अस्पताल में भर्ती कराया। वहां सभी का इलाज चल रहा है। हादसे के बाद चालक ऑटो छोड़ कर फरार हो गया।
धुलियानी निवासी शिवलाल मरांडी, तेतरिया निवासी मरांग मुर्मू व पहाड़पुर निवासी जिरगु टुडू ऑटो संख्या जेएच 17 पी 6707 पर सवार होकर साहिबगंज से बांझी जा रहे थे। रास्ते में संतुलन बिगड़ने से ऑटो का दुघर्टनाग्रस्त हो गया। हादसे में सभी घायल हो गये। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें