इंद्र भगवान किसानों पर मेहरबान
साहिबगंज कृषि बहुल साहिबगंज जिले में इंद्र भगवान किसानों पर मेहरबान हैं। जिले में अबतक धान
साहिबगंज: कृषि बहुल साहिबगंज जिले में इंद्र भगवान किसानों पर मेहरबान हैं। जिले में अबतक धान का बिचड़ा 95 फीसद किसान खेतों में गिरा चुके हैं। 28 फीसद रोपनी हो चुकी है। जिले में 49000 हेक्टेयर में धनरोपनी के लक्ष्य के विरुद्ध 13656 हेक्टेयर में रोपनी का कार्य हो गया है। कृषि विभाग को उम्मीद है कि धनरोपनी का लक्ष्य हासिल हो जाएगा। -------
प्रखंडवार धान का आच्छादन लक्ष्य व अबतक की उपलब्धि, हेक्टेयर में
साहिबगंज- 200- 61
बोरियो- 7470- 1645
मंडरो- 6520-1520
बरहेट- 5500-1600
पतना- 4785-1320
बरहड़वा- 7960-2100
राजमहल- 5495-1595
उधवा- 5530-1975
तालझारी- 5540-1840
-------
49000- 13656
----
सात जुलाई तक बारिश
1 जुलाई- 4.8
2 जुलाई- 3.81
3 जुलाई- 3.7
4 जुलाई- 6.4
5 जुलाई- 15.6
6 जुलाई- 16.9
7 जुलाई- 10.7
--
जिले में अधिकतम व न्यूनतम तापमान, डिग्री में
7 जुलाई- 31- 26
8 जुलाई- 31- 27
9 जुलाई- 31- 26
10 जुलाई- 31- 27
11 जुलाई- 30- 27
-----
8 हजार हेक्टेयर में हाईब्रिड धान उत्पादन का लक्ष्य
-------------------
साहिबगंज जिले में इस साल 8 हजार हेक्टेयर में हाई ब्रिड धान के आच्छादन का लक्ष्य है। किसी भी प्रखंड में इसका आच्छादन शुरू नहीं किया गया है। 25000 हेक्टेयर में उपजशील धान के आच्छादन के लक्ष्य के विरुद्ध 5761 हेक्टेयर में रोपनी हो चुकी है। इस साल उन्नत किस्म की धान की खेती 16000 हेक्टेयर में करने का लक्ष्य है। 7895 हेक्टेयर में आच्दादन किया जा चुका है। सबसे ज्यादा रोपनी उधवा प्रखंड में 36 फीसद की जा चुकी है। सबसे कम बोरियो प्रखंड में 22 फीसद की गई है।
--------
साहिबगंज जिले में धनरोपनी का लक्ष्य हासिल करने का प्रयास चल रहा है। 95 फीसद किसान बिचड़ा गिरा चुके हैं। मानसून की बारिश के साथ रोपनी शुरू कर दी गई हे। अबतक 28 फीसद रोपनी हो चुकी है। इस साल श्रीविधि से धान की खेती करने के लिए भी किसानों को प्रोत्साहित किया गया है। जिससे कम लागत पर ज्यादा उत्पादन होगा।
उमेश तिर्की, जिला कृषि पदाधिकारी, साहिबगंज
-------
साहिबगंज जिले में किसान चूंकि रोहण नक्षत्र में ही धान का बिचड़ा डालते हैं। मानसून की बारिश का पूरा लाभ किसानों को मिल जाता है। इसलिए इस साल भी किसान धान के रोपनी का लक्ष्य हासिल कर लेंगे। लगातार हो रही बारिश जिले के किसानों के लिए वरदान साबित हो रही है। किसानों को बेहतर पैदावार हासिल करने के लिए प्रशिक्षण भी केबीके की ओर से दिलाया गया है।
डॉ. अमृत कुमार झा, प्रधान वैज्ञानिक, केबीके, साहिबगंज