प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने दर्ज कराया झुठा मामला
बोरियो, (साहिबगंज): प्रखंड क्षेत्र के हाई स्कूल प्रांगण में रविवार को झामुमो, झाविमो व अन्य
बोरियो, (साहिबगंज): प्रखंड क्षेत्र के हाई स्कूल प्रांगण में रविवार को झामुमो, झाविमो व अन्य पार्टियों की एक संयुक्त बैठक हुई। अध्यक्षता बाबूलाल हेम्ब्रम ने की। जिसमें प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. बीडी मुर्मू द्वारा सरकारी कार्य में बाधा डालने व महिला कर्मी से अभद्र व्यवहार करने का झूठा आरोप लगाकर प्राथमिकी दर्ज कराने का विरोध किया गया। बाबूलाल हेम्ब्रम ने बताया की रिजवान अंसारी अपने पोते के इलाज के लिए स्वास्थ केंद्र गए थे। लेकिन चिकित्सक ने उक्त बच्चे को इलाज करने से साफ मना कर दिया था। काफी आग्रह करने के बाद बच्चे का इलाज किया गया। जिसके बाद चिकित्सक ने मनगढ़त कहानी बनाकर पार्टी के सक्रीय कार्यकर्ता सहित 40 अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करा दी। जो सरासर गलत है। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया की प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी द्वारा लगाए गए आरोप को वापस नहीं लिय गया तो विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। वहीं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकों की कमी को दूर करने के लिए मुख्यमंत्री को पत्राचार किया जाएगा। इस मौके पर मुमताज अंसारी, विक्रमादित्य सेन, मोईनुद्दीन अंसारी, कुतुबुद्दीन अंसारी, इमरान अंसारी, आलोक सेन, महिलाल मुर्मू, संझला मुर्मू, ताला हांसदा, जेठा मुर्मू आदि उपस्थित थे।