विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

झारखंड में 8 साल की शादी पर भारी पड़ा इंस्टाग्राम का इश्क, पति ने खुद कराई पत्नी की दूसरी शादी

Published: Thu, 10 Sep 2026 07:53 PM (GMT+05:30)Updated: Thu, 10 Sep 2026 07:57 PM (GMT+05:30)

साहिबगंज के मिर्जाचौकी में एक अनोखा प्रेम विवाह चर्चा का विषय बना हुआ है, जहां पति ने अपनी पत्नी का विवाह उसके प्रेमी से करा दिया।

झारखंड में 8 साल की शादी पर भारी पड़ा इंस्टाग्राम का इश्क, पति ने खुद कराई पत्नी की दूसरी शादी

झारखंड में 8 साल की शादी पर भारी पड़ा इंस्टाग्राम का इश्क, पति ने खुद कराई पत्नी की दूसरी शादी

HighLights

  1. पति ने पत्नी के आठ साल पुराने संबंध को समाप्त किया।

  2. इंस्टाग्राम के माध्यम से पत्नी और प्रेमी का प्रेम संबंध बना।

  3. पति ने दोनों की सहमति से प्रेमी से विवाह कराया।

संवाद सहयोगी, मंडरो (साहिबगंज)। मिर्जाचौकी थाना क्षेत्र के गैलेक्सी मैदान निचला टोला में गुरुवार को एक अनोखा प्रेम विवाह चर्चा का विषय बना रहा। यहां एक युवक ने अपनी पत्नी के साथ आठ वर्ष पुराने वैवाहिक संबंध को समाप्त करते हुए उसका विवाह उसके प्रेमी से करा दिया।

नयाटोला निवासी विनोद मंडल की शादी करीब आठ वर्ष पूर्व कोदरजन्ना में हुई थी। विनोद मंडल ने बताया कि पिछले कुछ समय से उसकी पत्नी का संपर्क इंस्टाग्राम के माध्यम से बाखरपुर निवासी गोलू कुमार से हुआ। धीरे-धीरे दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गया।

अपने फैसले पर कायम रहे प्रेमी-प्रेमिका

संतोष के अनुसार, उसने कई बार पत्नी और उसके प्रेमी को समझाने का प्रयास किया, लेकिन दोनों अपने फैसले पर कायम रहे। इसके बाद विनोद मंडल ने दोनों की इच्छा को देखते हुए पत्नी का विवाह उसके प्रेमी गोलू कुमार से कराने का निर्णय लिया।

गुरुवार को गैलेक्सी मैदान निचला टोला में दोनों का विवाह कराया गया। विवाह के दौरान स्थानीय लोग की भीड़ उमड़ पड़ी।

'अपनी इच्छा-सहमति से विवाह किया...'

नवविवाहित प्रेमी जोड़े ने बताया कि उन्होंने अपनी इच्छा और आपसी सहमति से विवाह किया है। दोनों ने कहा कि वे आगे साथ रहकर अपना जीवन बिताना चाहते हैं।

गोलू कुमार ने बताया कि उसके माता-पिता भी इस विवाह के लिए सहमत हैं और वह अपनी पत्नी को अपने साथ रखेगा। आठ वर्ष पुराने वैवाहिक रिश्ते के बाद पति द्वारा अपनी पत्नी का उसके प्रेमी से विवाह कराए जाने का यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।