Move to Jagran APP

हूल दिवस की तैयारी में जुटे कार्यकर्ता

बरहेट (साहिबगंज) : भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा की ओर से हूल दिवस तैयारी को लेकर शनिवार को संथाल परग

By JagranEdited By: Published: Sun, 17 Jun 2018 08:35 AM (IST)Updated: Sun, 17 Jun 2018 08:35 AM (IST)
हूल दिवस की तैयारी में जुटे कार्यकर्ता
हूल दिवस की तैयारी में जुटे कार्यकर्ता

बरहेट (साहिबगंज) : भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा की ओर से हूल दिवस तैयारी को लेकर शनिवार को संथाल परगनास्तरीय बैठक का आयोजन भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष हेमलाल मुर्मू के आवास पर किया गया। अध्यक्षता अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष विकास मुर्मू ने किया।

loksabha election banner

बैठक में बतौर मुख्य अतिथि अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राम कुमार पाहन, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष हेमलाल मुर्मू, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक बड़ाईक, संथाल परगना प्रभारी जामा के पूर्व विधायक सुनील सोरेन, आदिम जनजाति प्राधिकार के सदस्य सिमोन मालतो, सोनी हेंब्रम, भाजपा पाकुड़ जिला देवीधन टुडू, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दानियाल किस्कू, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष जामू मरांडी के अलावा संथाल परगना क्षेत्र के कई जिलों से कार्यकर्ता शामिल हुए। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष हेमलाल मुर्मू ने कहा कि वीर शहीद सिदो-कान्हु की जन्मस्थली भोगनाड़ीह में 30 जून के मौके पर भाजपा की ओर से भव्य कार्यक्रम के आयोजन किए जाएंगे। कहा कि कार्यकर्ता अभी से जुटकर गांव-गांव में जनसंपर्क अभियान तेज कर इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रण करें। जिससे अधिक से अधिक लोग शामिल हो सके। वही अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रामकुमार पाहन ने कहा कि 30 जून हूल दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में राज्य भर से हजारों कार्यकर्ता इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। जिसमें अभी से तैयारी में जुट जाने का आह्वान कार्यकर्ताओं से किया है। कहा कि पंचायतस्तर तक कार्यकर्ता तैयारी मे जुट जाए। अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष विकास मुर्मू ने बताया हूल दिवस के मौके पर मशाल जुलुस शहीद क्राति स्थल पंचकठिया से भोगनाडीह तक किया जाएगा, जिसमे हजारो भाजपा कार्यकर्ता शामिल होगे। इसमे लांगडे नृत्य, आदिवासी नृत्य के साथ भव्य आयोजन होगा। मौके पर कई लोगों ने अपने विचार रखे। इससे पूर्व भारत माता, पंडित दिनदयाल और श्यामा प्रसाद मुखर्जी की तस्वीर पर माल्यार्पण के बाद वंदे मातरम के गीतों के साथ बैठक शुरू किया गया। बैठक मे महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रमिता तिवारी, साहेब हासदा, सलखू सोरेन, मनोज मुर्मू, चा‌र्ल्स सोरेन, आमीन हासंदा, राजू मंडल, भीम हासंदा, उदय मुर्मू, संजय सोरेन, कैलाश साह, प्रधान मरांडी, शिवा आनंद साह आदि उपस्थित थे।

----------------------------

भाजपा अजमो के प्रदेश अध्यक्ष का हुआ स्वागत

बरहरवा : भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रामकुमार पाहन का शनिवार को बरहरवा आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से स्वागत किया गया। नगर अध्यक्ष श्यामल दास एसटी मोर्चा, जिला अध्यक्ष विकास मुर्मू के नेतृत्व में भाजपा के कार्यकर्ताओं ने बरहरवा रेलवे स्टेशन पर फूल माला पहनाकर उनका स्वागत किया।

विदित हो कि 30 जून को भोगनाडीह में आयोजित होने वाली हूल दिवस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए राजकुमार पहान वनांचल एक्सप्रेस से बरहरवा स्टेशन पहुंचकर बरहेट की ओर रवाना हुए। जहां पर दर्जनों भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। मौके पर पतना प्रखंड अध्यक्ष राजीव मंडल, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता राजकुमार भगत, प्रखंड अध्यक्ष रमेश ¨सह ,सुमित गुप्ता सहित अन्य उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.