Move to Jagran APP

भय व भ्रष्टाचार से परेशान हैं लोग

झामुमो की संघर्ष यात्रा शुक्रवार को बोरियो प्रखंड पहुंची। इस दौरान बांझी बाजार कदमा मैसोल हरिणचरा मोड़ पर झामुमो कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन राजमहल सांसद विजय हांसदा पूर्व विधायक लोबिन हेम्ब्रम का भव्य स्वागत किया। बोरियो ग्वाला मोड़ में आयोजित नुक्कड़ सभा में पूर्व सीएम हेमन्त सोरेन ने राज्य सरकार पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार जन विरोधी सरकार है। भाजपा सरकार के जन विरोधी नीतियों ने देश व राज्य को तबाह कर दिया हैा पूरे देश में भय व भ्रष्टाचार से लोग परेशान हैं।उन्होंने कहा कि झामुमो जिस तरह से लम्बा संघर्ष कर झारखंड को हासिल किया है उसी तरह 2019 के लोकसभा और विधानसभा चुनाव में आदिवासी मूलवासी व

By JagranEdited By: Published: Fri, 01 Mar 2019 06:34 PM (IST)Updated: Fri, 01 Mar 2019 06:34 PM (IST)
भय व भ्रष्टाचार से परेशान हैं लोग
भय व भ्रष्टाचार से परेशान हैं लोग

बोरियो (साहिबगंज) : संघर्ष यात्रा के क्रम में शुक्रवार को बोरियो पहुंचे झामुमो प्रमुख हेमंत सोरेन ने एक बार फिर सत्तारूढ़ भाजपा पर जमकर निशाना साधा।

loksabha election banner

बोरियो ग्वाला मोड़ पर आयोजित नुक्कड़ सभा में पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य सरकार को जन विरोधी बताते हुए कहा कि उनकी नीतियों ने देश व राज्य को तबाह कर दिया है। पूरे देश में भय व भ्रष्टाचार से लोग परेशान हैं। उन्होंने कहा कि झामुमो जिस तरह से लंबा संघर्ष कर झारखंड को हासिल किया है, उसी तरह 2019 के लोकसभा और विधानसभा चुनाव में आदिवासी, मूलवासी व अल्पसंख्यक सहित सभी धर्म व समुदाय के लोग भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का काम करेंगे।  हेमंत सोरेन बोरियो व बांझी बाजार में शुक्रवार को झामुमो की ओर से आयोजित नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए कहा कि मौजूदा सरकार राज्य को बर्बाद करने पर तुली है।

यह सरकार आदिवासी मूलवासी के सीने में खंजर भोंकने का कार्य कर रही है। भाजपा सरकार भय, भूख व भ्रष्टाचार युक्त सरकार है। राज्य के पत्थर व्यवसायी,  मवेशी व्यवसायी सहित हर वर्ग के लोग त्रस्त हैं। सभा को सांसद विजय हांसदा ने संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार गरीब विरोधी है।  आदिवासी मूलवासी का अस्तित्व समाप्त करने पर तुली हुई है। पूरे राज्य में बीस हजार स्कूलों को बंद कर दिया गया है। अस्पताल में डॉक्टरों के पद रिक्त हैं। बीजेपी सरकार ने देश को कंगाल कर दिया है। पूर्व विधायक लोबिन हेम्ब्रम ने भी सभा को संबोधित किया।

झामुमो की संघर्षयात्रा बोरियो प्रखंड पहुंचने के क्रम में बांझी बाजार, कदमा, मैसोल, हरिणचरा मोड़ पर झामुमो कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, राजमहल सांसद विजय हांसदा, पूर्व विधायक लोबिन हेम्ब्रम का भव्य स्वागत किया।

मौके पर युवा नेता अजय हेम्ब्रम, केंद्रीय सचिव पंकज मिश्रा,  जिला अध्यक्ष शाहजहां अंसारी, मो. सलीम अंसारी,  प्रो. नजरूल इस्लाम, प्रखंड अध्यक्ष सामू बास्की, सचिव रिजवान अंसारी, अर्जुन रजक,  प्रमुख मंडल मरांडी, महादेव रक्षित, पंकज मड़ैया, मीरा सोरेन आदि थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.