बच्चों को पिलायी जिंदगी की दो बूंद
उपविकास आयुक्त मनोहर मरांडी ने तीन दिवसीय पल्स पोलियो अभियान की शुरूआत रविवार को रेलवे स्टेशन परिसर में बच्चों को पोलियो खुराक पिला कर किया। कार्यक्रम में उपनिदेशक सह नोडल पदाधिकारी डॉक्टर प्रदीप बास्की सिविल सर्जन डॉक्टर दीनानाथ सिंह मौजूद थे। उपायुक्त वरुण रंजन के निर्देशानुसार अभियान को सफल बनाने के लिए मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी को यह निर्देश दिया गया है। आज से प्रारंभ पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने हेतु सारी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं एवं आमजनों से यह अपील की गई है कि आप सभी अपने 0 से 5 वर्ष के बच्चे को पोलियो टीका केंद्र पर लाकर पोलि
साहिबगंज: उपविकास आयुक्त मनोहर मरांडी ने तीन दिवसीय पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत रविवार को साहिबगंज रेलवे स्टेशन परिसर में बच्चों को पोलियो खुराक पिलाकर की।
आमजनों से यह अपील की गई है कि सभी अपने शून्य से पांच वर्ष के बच्चों को पोलियो टीकाकरण केंद्र पर ले जाकर पोलियो के बचाव के लिए दो बूंद खुराक अवश्य पिलाएं। इससे इस विषाणु को जिले से हमेशा के लिए समाप्त किया जा सके। उप विकास आयुक्त ने सभी नागरिकों सहित स्थानीय जन प्रतिनिधि से अपील की है कि वे इस सघन अभियान में अपनी उपस्थिति दर्ज कर पोलियो को जड़ से मिटाने में अपनी भूमिका का निर्वहन करें। अभियान के तहत 19 जनवरी को चिह्नित केंद्रों पर एवं केंद्र पर से छूटे बच्चों को 20 एवं 21 जनवरी को घर-घर जाकर पोलियोरोधी खुराक पिलाएं। अभियान के सफल संचालन के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से विशेष टीम का गठन किया गया है। इस संबंध में मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी ने बताया कि साल 2014 से भारत देश में पोलियो की एक भी शिकायत प्राप्त नहीं हुई है, फिर भी निरंतर अवधि पर अभियान को संचालित करते हुए पोलियो पर अपनी जीत को बरकरार रखना है जिससे स्वस्थ समाज की परिकल्पना को सार्थक किया जा सके। इस दौरान डॉक्टर थॉमस मुर्मू, राजवर्धन प्रसाद, आरिफ हैदर, लोरेंस तिर्की, तौसीफ अहमद, सुबीर किस्कू, गोपाल तिवारी, मधुलिता कुमारी, डॉक्टर निखिल, एएनएम अनिता देवी सहिया आदि उपस्थित थे। साहिबगंज जिले में 1218 बूथों के माध्यम से 2.63 लाख बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए वैक्सिनेटर एवं सुपरवाइजर भी तैनात किए गए हैं।
इस अवसर पर उपनिदेशक सह नोडल पदाधिकारी डॉक्टर प्रदीप बास्की, सिविल सर्जन डॉक्टर दीनानाथ सिंह भी मौजूद थे। ि