गायत्री परिवार ने लगाए 2500 पौधे
संवाद सहयोगी साहिबगंज शांति कुंज हरिद्वार के 50 वर्ष पूरा होने पर गायत्री परिवार स्वर्ण ज
संवाद सहयोगी, साहिबगंज : शांति कुंज हरिद्वार के 50 वर्ष पूरा होने पर गायत्री परिवार स्वर्ण जयंती मना रहा है। इस मौके पर रविवार को संध्या महाविद्यालय परिसर में पौधारोपण किया गया। डीएफओ मनीष तिवारी व अन्य गणमान्य लोगों ने महाविद्यालय परिसर में पौधे लगाए।
डीएफओ ने कहा कि कटाई समेत कई कारणों से जिले में पेड़ पौधे की कमी होती जा रही है। इसका परिणाम हम सभी को देखने को भी मिल रहा है। पेड़ की कमी के कारण पर्यावरण दूषित हो रहा है। इस वजह से हमें जितना आक्सीजन मिलना चाहिए उतना नहीं मिल रहा है। पेड़ की कमी के कारण ही बारिश होने पर शहर में जल-जमाव की समस्या उत्पन्न होने लगी है। यदि समुचित मात्रा में पेड़ रहता तो वह पानी को रोक कर धीरे धीरे छोड़ा तो ऐसा नहीं होता। इसलिए भविष्य के लिए पेड़ लगाना अति आवश्यक है। सभी लोगों को साल में 10 पेड़ जरूर लगाना चाहिए। कहा कि वन विभाग द्वारा 10 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। उसमें आम जनता का भी सहयोग जरूरी है।
डीएफओ ने कहा कि लगाने के बाद कम से कम पांच साल तक उन पौधों की देखरेख जरूर करें तभी आपका पेड़ लगाना सार्थक हो पाएगा। इस मौके पर महाविद्यालय के प्राचार्य शंभू नाथ पाठक ने कहा कि शुद्ध वातावरण के लिए पेड़ का होना जरूरी है। गायत्री परिवार के विश्वजीत केसरी ने कहा कि शांति कुंज हरिद्वार के स्वर्ण जयंती के मौके पर पूरे भारत में 10 लाख पौधा लगाने का लक्ष्य रखा गया। साहिबगंज गायत्री परिवार को जिले भर में तीन हजार पौधा लगाने का लक्ष्य मिला है। आज हम लोगों ने जिले भर में 2500 पौधा लगाया है। कहा कि संध्या महाविद्यालय परिसर में 60 तथा झरना कालोनी में 250 पौधा लगाये गए हैं। इस मौके पर सरिता पोद़दार, देव मुन्नी देवी, कल्याण श्रीवास्तव, संजीत चौधरी, सुनीता देवी सुमन झा, प्राण नाथ तिवारी आदि मौजूद थे।