अब भी गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर
साहिबगंज जिले में गंगा का जलस्तर स्थिर हो गया है। गुरुवार सुबह जलस्तर छह सेंटीमीटर घट
साहिबगंज : जिले में गंगा का जलस्तर स्थिर हो गया है। गुरुवार सुबह जलस्तर छह सेंटीमीटर घटकर खतरे के निशान से 98 सेंटीमीटर ऊपर है। इससे दियारा क्षेत्र के लोगों को राहत मिली है। केंद्रीय जल आयोग से मिली जानकारी के अनुसार साहिबगंज जिले में गंगा का जलस्तर स्थिर हो गया है। शुक्रवार को भी जलस्तर स्थिर रहने की संभावना है। साहिबगंज में गुरुवार को गंगा नदी खतरे के निशान से 98 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है। शुक्रवार की सुबह तक जलस्तर 28.230 मीटर पर स्थिर रहने की संभावना है। गंगा का जलस्तर बक्सर व पटना में बढ़ रहा है। हाथीदह से लेकर कहलगांव तक घटने का पूर्वानुमान बताया गया है। साहिबगंज में स्थिर रहने की संभावना है। साहिबगंज के आपदा प्रबंधन प्रभारी अनुज कुमार प्रसाद ने बताया कि जलस्तर में दिनों में कुछ कमी हो सकती है। प्रशासन की ओर से बाढ़ राहत की तैयारी चल रही है।