धीमी गति से बढ़ रहा गंगा का जलस्तर
साहिबगंज साहिबगंज में बुधवार सुबह से गंगा नदी का जलस्तर फिर खतरे के निशान से 26 सेंटीमीट
साहिबगंज: साहिबगंज में बुधवार सुबह से गंगा नदी का जलस्तर फिर खतरे के निशान से 26 सेंटीमीटर उपर चला गया है। सुबह में गंगा का जलस्तर 27.510 मीटर पर पहुंच गया है। गुरुवार सुबह तक गंगा नदी के जलस्तर में 7 सेंटीमीटर की बढ़ोत्तरी होने की संभावना है। जलस्तर बढ़कर 27.580 मीटर पर पहुंच सकता है। केंद्रीय जल आयोग की ओर से गंगा नदी का जलस्तर धीमी गति से बढ़ रहा है। यह बाद में स्थिर हो जाएगा। गंगा के किनारे रहने वाले लोगों को सर्तक रहने को कहा गया है। जिले के दियारा क्षेत्रों के अलावा गंगा किनारे बसे अन्य गांवों में रहने वालों को चौकस रहने को कहा गया है। गांवों के आसपास गंगा का पानी फिर फैलने लगा है। साहिबगंज जिले में गंगा नदी खतरे के निशान से 26 सेंटीमीटर उपर है। परंतु कई दिनों में जलस्तर स्थिर रहने से राहत मिल सकती है। जिला प्रशासन साहिबगंज जिले में गंगा नदी से आने वाली बाढ़ को लेकर पहले से सतर्क है। इस बीच दियारा इलाके के लोगों को फिर बाढ़ की आशंका सताने लगी है।