गंगा के जलस्तर ने खतरे के निशान को किया पार
जागरण संवाददाता साहिबगंज साहिबगंज में सोमवार सुबह छह बजे गंगा का जलस्तर खतरे के निशान स
जागरण संवाददाता, साहिबगंज: साहिबगंज में सोमवार सुबह छह बजे गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से 16 सेंटीमीटर उपर चला गया है। केंद्रीय जल आयोग से मिली जानकारी के अनुसार जलस्तर मंगलवार सुबह तक बढ़कर 17 सेंटीमीटर बढ़कर 27. 580 मीटर तक पहुंचने की संभावना है। गंगा का जलस्तर बक्सर, पटना, हाथीदह व मूंगेर में स्थिर है। भागलपुर, कहलगांव व साहिबगंज में बढ़ रहा है। इस बीच साहिबगंज के आपदा प्रबंधन प्रभारी सह अपर समाहर्ता अनुज कुमार प्रसाद ने बताया कि गंगा का जलस्तर खतरे के निशान का पार कर गया है। इसके बाद जिला प्रशासन की ओर से सभी अंचल अधिकारियों को नाव के अधिग्रहण सहित अन्य प्रक्रिया प्रारंभ करने को कहा गया है। खाद्यान्न की आपूर्ति के लिए निविदा का निष्पादन 29 जुलाई को किया जाएगा। पशुचारा, मानव दवा के लिए संबंधित विभागों को तैयार रहने को कहा गया है। जिले में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की सूची तैयार की जा रही है।