मां पार्वती की प्रतिमा प्रतिष्ठा के लिए गंगा का आह्वान
मां पार्वती की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पुरानी साहिबगंज स्थित ठाकुरबाड़ी से बुधवार को गाजे-बाजे के साथ भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में 101 कुवारी कन्याएं व सुहागिन महिलाओं शामिल हुए है। शोभायात्रा ठाकुरबाड़ी से निकाली गई। जो संतजेवियर हाई स्कूल बायसी स्थान होते हुए बिजली गंगा घाट पहुंचे। जहां पुरोहित द्वारा पूजा अर्चना करने के बाद कलश में जल भरा गया। कलश में जल भरने के बाद बिजली घाट से बड़तल्ला कुलीपाड़ा ग्रीन होटल चैती दुर्गा मंदिर होते हुए पुन ठाकुरबाड़ी मंदिर पहुंचा। जहां सभी ने अपने-अपने कलश को स्थापित किया। पुरोहित द्वारा पूजा अर्चना की गई। इस दौरान जय-जय भोले नाथ मां पार्वती का जयकारा लगाया गया। जिसे पूरे शहर का माहौल भक्तिमय हो उठा। समिति के विनोद कुमार चौधरी ने बताया कि 14 फरवरी को माता पार्वती की प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा किया जायेगा। 1
साहिबगंज : मां पार्वती की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पुरानी साहिबगंज स्थित ठाकुरबाड़ी से बुधवार को गाजे-बाजे के साथ भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। इसमें 101 कन्याएं व सुहागिन महिलाएं शामिल हुई। शोभायात्रा ठाकुरबाड़ी से निकाल कर संतजेवियर हाई स्कूल, वायसी स्थान होते हुए बिजली गंगा घाट पहुंची। पुरोहित द्वारा पूजा अर्चना करने के बाद कलश में जल भरा गया। कलश में जल भरने के बाद शोभायात्रा बिजली घाट से बड़तल्ला, कुलीपाड़ा, ग्रीन होटल, चैती दुर्गा मंदिर होते हुए पुन: ठाकुरबाड़ी मंदिर पहुंची जहां सभी ने अपने-अपने कलश को स्थापित किया। पुरोहित ने पूजा अर्चना की। इस दौरान जय-जय भोले नाथ, मां पार्वती का जयकारा लगाया गया जिसे पूरे शहर का माहौल भक्तिमय हो उठा। समिति के विनोद कुमार चौधरी ने बताया कि 14 फरवरी को माता पार्वती की प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। 19 व 20 फरवरी को राम धुन का आयोजन कराया जाएगा जबकि 21 फरवरी को शिव बरात निकाली जाएगी। इस दौरान कई धार्मिक अनुष्ठान भी होगा। इस मौके पर दानी शंकर यादव, विनोद चौधरी, अभिषेक यादव, बोना चौधरी, दिनेश लाल यादव, छोटू याद, देव कुमार दूबे, मदन यादव आदि मौजूद थे।