गंगा अब भी खतरे के निशान से ऊपर
जिले में गंगा नदी की बाढ़ में सुधार हुआ है परंतु गंगा नदी अब भी खतरे के निशान से उपर बह रही हे। साहिबगंज में गंगा नदी बुधवार को सुबह खतरे के निशान से 0.790 मीटर उपर बह रही थी। बक्सर पटना व हाथीदह मुंगेर भागलपुर कहलगांव साहिबगंज व फरक्का सभी स्थानों पर गंगा नदी का जलस्तर घट रहा है। केंद्रीय जल आयोग से मिली जानकारी के अनुसार साहिबगंज में गंगा नदी बुधवार सुबह 6 बजे 2
जागरण संवाददाता, साहिबगंज : जिले में बाढ़ की स्थिति में सुधार हुआ है परंतु गंगा नदी अब भी खतरे के निशान से उपर बह रही है। साहिबगंज में गंगा नदी बुधवार को सुबह खतरे के निशान से 0.790 मीटर उपर बह रही थी। बक्सर, पटना व हाथीदह, मुंगेर, भागलपुर, कहलगांव, साहिबगंज व फरक्का सभी स्थानों पर गंगा नदी का जलस्तर घट रहा है। केंद्रीय जल आयोग से मिली जानकारी के अनुसार साहिबगंज में गंगा नदी बुधवार सुबह 6 बजे 28.040 मीटर पर बह रही थी जबकि साहिबगंज में खतरे का निशान 27.250 मीटर है। आयोग के साहिबगंज प्रभारी रंजीत कुमार मिश्र ने बताया कि गंगा नदी का जलस्तर गुरुवार सुबह 6 बजे तक 27.880 मीटर पर पहुंचने की आशंका व्यक्त की गई है। आने वाले दिनों में भी सभी स्थानों पर जलस्तर घटने का संकेत है। साहिबगंज में जलस्तर घट रहा है इसलिए आने वाले दिन में भी दियारा का पानी घटेगा। अपर समाहर्ता अनुज कुमार प्रसाद ने बताया कि जिले में जहां भी बाढ़ प्रभावित परिवार हैं सभी को राहत सामग्री अंचल अधिकारी की रिपोर्ट व एसडीओ की अनुशंसा पर उपलब्ध कराई जा रही है। जो भी परिवार अबतक राहत नहीं पा सके हैं। सभी प्रभावितों को राहत सामग्री दी जाएगी। इधर मिली जानकारी के अनुसार जब से एसडीओ की अनुशंसा पर राहत कार्य चलाने की उपायुक्त की ओर से प्रक्रिया शुरू की गई है कुछ लोग राहत वितरण में विलंब की बात कर रहे हैं।