Move to Jagran APP

गंगा खतरे के निशान से 2.190 मीटर नीचे

जिले में गंगा नदी बुधवार को सुबह खतरे के निशान से 2.190 मीटर नीचे बह रही है। हालांकि बक्सर से लेकर पटना तक गंगा नदी का जलस्तर घट रहा है। हाथीदह प फरक्का में जलस्तर स्थिर है। जबकि कहलगांव से लेकर मुंगेर तक जलस्तर बढ़ रहा है परंतु रफ्तार बहुत कम हो गई है। केंद्रीय जल आयोग से मिली जानकारी के अनुसार साहिबगंज जिले में भी गंगा का जलस्तर बढ़ने की रफ्तार बहुत कम है। बुधवार सुबह 6 बजे गंगा नदी 25.190 मीटर पर बह रही है। जबकि साहिबगंज में खतरे का निशान 27.250 मीटर है। जल आयोग से मिली जानकारी के अनुसार गंगानदी का जलस्तर चेतावनी का लेबल पार करने के बाद ही विधिवत फोरकास्ट दिया जाता है

By JagranEdited By: Published: Thu, 01 Aug 2019 10:43 AM (IST)Updated: Fri, 02 Aug 2019 06:44 AM (IST)
गंगा खतरे के निशान से 2.190 मीटर नीचे
गंगा खतरे के निशान से 2.190 मीटर नीचे

साहिबगंज : जिले में गंगा नदी बुधवार को सुबह खतरे के निशान से 2.190 मीटर नीचे बह रही है। हालांकि बक्सर से लेकर पटना तक गंगा नदी का जलस्तर घट रहा है। हाथीदह व फरक्का में जलस्तर स्थिर है जबकि कहलगांव से लेकर मुंगेर तक जलस्तर बढ़ रहा है परंतु रफ्तार बहुत कम हो गई है। केंद्रीय जल आयोग से मिली जानकारी के अनुसार साहिबगंज जिले में भी गंगा का जलस्तर बढ़ने की रफ्तार बहुत कम है। बुधवार सुबह 6 बजे गंगा नदी 25.190 मीटर पर बह रही थी जबकि साहिबगंज में खतरे का निशान 27.250 मीटर है। जल आयोग से मिली जानकारी के अनुसार गंगानदी का जलस्तर चेतावनी का लेबल पार करने के बाद ही विधिवत फोरकास्ट दिया जाता है। इधर, जिले में गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने के साथ ही जिला प्रशासन की ओर से बाढ़ राहत चलाने को लेकर तैयारी शुरू कर दी गई है। जिला प्रशासन की ओर से आपदा प्रबंधन की बैठक भी की जा चुकी है। अपर समाहर्ता अनमोल कुमार सिंह ने बताया कि जिले में फिलहाल बाढ़ की संभावना नहीं है क्योंकि जलस्तर अभी खतरे के निशान से दो मीटर से ज्यादा नीचे है। बक्सर से लेकर साहिबगंज तक सभी स्थानों पर गंगा नदी खतरे के निशान से काफी नीचे बह रही है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.